{"_id":"656eb8245d617d304504b07a","slug":"mp-news-diggi-raised-questions-on-evm-prahlad-patel-said-the-answer-will-be-found-after-seeing-the-impact-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: EVM के सवाल पर प्रह्लाद का दिग्गी पर पलटवार,बोले-गरीब कल्याण की योजना का प्रभाव देखे जवाब मिल जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: EVM के सवाल पर प्रह्लाद का दिग्गी पर पलटवार,बोले-गरीब कल्याण की योजना का प्रभाव देखे जवाब मिल जाएगा
Tue, 05 Dec 2023 11:12 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:12 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाए है। इस पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने उन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
प्रह्लाद सिंह पटेल
- फोटो : पीआईबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर सवाल उठाने पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक प्रह्लाद पटेल ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की शायद उम्र ज्यादा है तो उन्होंने पढ़ना लिखना बंद कर दिया है। गरीब कल्याण पर चर्चा करेंगे तो उनको बहत सारी चीजें समझ में आएगी। उन्होंने कहा कि जब आप एक योजना चलाते है तो उसमें गरीब लाभान्वित होता है। मातृ शक्ति को क्या लाभ मिलता है? यह दिग्विजय सिंह को हमें बताना पढ़ेगा कि आज गरीब के पास शौचालय, पानी, गैस, प्रधानमंत्री आवास सब पहुंचा है। मातृ शक्ति के पास उनके लॉलीपाप की जगह आरक्षण भी पहुंचा। इसलिए उनको ईवीएम की जगह गरीब कल्याण की योजनाओं पर चर्चा करना चाहिए। प्रह्लाद पटेल ने कहा कि वह योजनाओं के प्रभाव पर विचार करेगे तो उनको बहुत से जवाब मिल जाएगे।
बता दें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस को 199 सीटों पर पोस्टल बैलेट में बढ़त मिली है, जबकि ईवीएम की काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा कि जब जनता वही है तो पोस्टल बैलेट और ईवीएम के वोटिंग पैटर्न में इतना अंतर कैसे।
विज्ञापन
बता दें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस को 199 सीटों पर पोस्टल बैलेट में बढ़त मिली है, जबकि ईवीएम की काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा कि जब जनता वही है तो पोस्टल बैलेट और ईवीएम के वोटिंग पैटर्न में इतना अंतर कैसे।
विज्ञापन
