फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Didn't like alcohol, spoiled party's fun, complained to collector

MP News: शराब पसंद नहीं आई, बिगड़ा पार्टी का मजा तो कलेक्टर से कर दी शिकायत, लिखित आवेदन देकर मांगा न्याय

Wed, 07 Dec 2022 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 07:57 PM IST
सार

शराब पीने वाले दोस्तों को जब शराब का स्वाद पसंद नहीं आया तो एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से कर दी।

विज्ञापन
MP News: Didn't like alcohol, spoiled party's fun, complained to collector
शराब खराब निकलने पर कलेक्टर से शिकायत करने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शराब के शौकीनों द्वारा महंगी शराब खरीद कर पार्टी की लेकिन शराब पीने वाले दोस्तों को जब शराब का स्वाद पसंद नहीं आया तो उनमें से एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से कर दी। शिकायतकर्ता ने इस मामले में शराब दुकानदार पर कार्रवाई की मांग की है, उसका आरोप है कि शराब मिलावटी और नकली है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रतलाम कलेक्टर के पास अनोखी शिकायत पहुंची है। एक शराब पीने के शौकीन ने शराब खराब निकलने की शिकायत की है। शराब की एक बोतल 1200 रुपए में खरीदी। जब हम 4-5 दोस्त बैठकर पीने लगे तो पहले ही पैग में हमें जलन और घबराहट होने लगी। स्वाद बेहद कड़वा था। कहा है कि पूरे रुपये देकर शराब ली है, न्याय दिलवाया जाए। कलेक्टर ने अपने अधीनस्थों को जांच के आदेश भी दिए हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार मामला रतलाम जिले का है। मामले की शिकायत जिले के आदिवासी अंचल रावटी तहसील के ग्राम कवरपाड़ा निवासी कन्हैयालाल भाभर ने कलेक्टर से की। कन्हैयालाल ने बताया कि 5 दिसंबर की शाम को उसने रतलाम शहर के लक्कड़पीठा स्थित शराब दुकान से व्हिस्की की एक बोतल 1200 रुपये में खरीदी थी। आवेदक ने बताया कि जब यह शराब उसने अपने 4-5 दोस्तों के साथ पी तो उसका स्वाद कुछ अजीब सा लगा। शराब का स्वाद तंबाकू के पानी जैसा और कड़वा लग रहा था। जलन और घबराहट होने लगी। मिलावट की शंका होने पर उसने जब दुकानदार से शिकायत की तो दुकानदार का कहना था कि उनके यहां असली शराब ही मिलती है, यदि आपको शिकायत कर जांच करानी हो तो करा सकते हो। शिकायतकर्ता की माने तो उसके द्वारा को शराब खरीदी गई, वह बोतल बिना कवर के दी गई थी।

भाभर ने कलेक्टर से कहा कि इस शराब की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पूरे रुपये देकर शराब ली है, न्याय दिलवाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी शिकायत कम मिलती हैं, लेकिन अगर ये सच है तो मामले की जांच करवाएंगे और कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अपने अधीनस्थों को जांच के आदेश भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed