फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Corruption is getting money for Kanyadan scheme, 200 out of 247 couples turned out to be ineligible

MP News: कन्यादान योजना का पैसा करवा रहा भ्रष्टाचार, 247 में से 200 जोड़े निकले अपात्र

Sat, 01 Jul 2023 06:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 01 Jul 2023 06:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कटनी में कन्यादान योजना के तहत 247 जोड़ों का विवाह होना था, जिसमें 200 जोड़ों को अपात्र घोषित किया गया. आखिर में 46 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 44 जोड़े हिंदू और दो जोड़े मुस्लिम थे। 
 

विज्ञापन
MP News: Corruption is getting money for Kanyadan scheme, 200 out of 247 couples turned out to be ineligible
कटनी में कन्यादान योजना के तहत विवाह हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में अधिकारियो ने कन्यादान योजना के तहत आवेदन देने वाले 247 में से 200 जोड़ों को अपात्र घोषित किया है। इसके बाद सिर्फ 46 जोड़े ही परिणय सूत्र में बंधे। जनपद पंचायत के सीईओ के मुताबिक 200 जोड़े पहले से शादीशुदा थे। जांच में उन्हें कन्यादान योजना के लिए अपात्र माना गया। अन्य लोगों का विवाह संपन्न हो गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लंबे अरसे से विवादों में है। कभी घटिया गहनों की बात आती है तो कभी घटिया गिफ्ट की। इसके बाद शासन स्तर पर तय हुआ कि हितग्राहियों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। पर अब यह भी सामने आया है कि योजना के तहत पैसा पाने के लिए जोड़े झूठ बोलकर कन्यादान योजना में विवाह करा रहे हैं। जांच में पता चला कि 247 जोड़ों ने आवेदन दिया था। उसमें से करीब 200 जोड़ों को अपात्र घोषित किया गया है। इसका खुलासा खुद प्रशासनिक अधिकारियों ने किया है। 
विज्ञापन

 
मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले का है, जहां ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत में 28 जून को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 46 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसके लिए जनपद पंचायत में 247 आवेदन आए थे। विभागीय जांच में 200 जोड़े शादी-शुदा निकले। अधिकारियो ने सभी 200 जोड़ों को अपात्र घोषित करते हुए 47 लोगों को पात्र पाया। योजना से एक जोड़ा नदारद रहा इसलिए महज 46 जोड़े लाभान्वित हुए। 44 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन से बंधे तो दो मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाही होगी
ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत सीईओ विनोद पांडे ने बताया कि पात्र 46 जोड़ों का विवाह करवाया गया। इसके बाद शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी के सामान के लिए 49 हजार रुपये की राशि आरटीजीएस के माध्यम से दी गई है। अपात्र होने के बाद भी आवेदन के मामले सामने आने पर जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed