फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp News: Congress's wrong intention created trouble in Panchayat elections: Vishnudutt Sharma

Mp News: कांग्रेस की गलत मंशा से पंचायत चुनाव में खड़ी हुई मुसीबतः विष्णुदत्त शर्मा

Thu, 23 Dec 2021 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 06:52 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पंचायत चुनाव को लेकर फिर निशाना साधा। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर बनी परिस्थितियों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन
Mp News: Congress's wrong intention created trouble in Panchayat elections: Vishnudutt Sharma
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पंचायत चुनाव को लेकर फिर निशाना साधा। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर बनी परिस्थितियों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सामंतवादी सोच के प्रवृत्ति के नेता हैं, जो हमेशा चाहते हैं कि पिछड़ा वर्ग को किसी प्रकार से अवसर न मिले। दिग्विजय सिंह के चक्रव्यूह में कमलनाथ उलझ गए हैं।

विज्ञापन

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अपने निवास पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रारंभ से ही यह मंशा रही है कि पंचायत चुनाव आरक्षण में उलझे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध है। बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव न हो इसको लेकर विधानसभा में आज अशासकीय संकल्प पारित किया है। सरकार का यह कदम पिछड़ा वर्ग के हितों को संरक्षण को दर्शाता है।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सदन में चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ हो, इसको लेकर सर्वसम्मति से अशासकीय संकल्प पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूरे सदन को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने न्यायालय में पुर्नविचार याचिका प्रस्तुत की है। प्रदेश सरकार का ऐसा प्रयास रहा है कि ग्रामीण निकाय के चुनाव एक साथ ही हों। और इस दिशा में सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने इस दिशा में पिछड़ा आरक्षण को लेकर गंभीरता से प्रयास नहीं किए, बल्कि उल्टा परिस्थितियां बिगाड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज सदन में स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जल्द से जल्द हो ताकि चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। शर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को लेकर ग्रामीण निकाय चुनाव में जो समस्या पैदा हुई है उसके समाधान के लिए हमारी सरकार वैधानिक पक्ष को लेकर सर्वोच्च न्यायालय गई है। प्रदेश सरकार सर्वोच्च न्यायालय में पूरी मजबूती के साथ अपने पक्ष को रखेगी।

कमलनाथ के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने रचा चक्रव्यूह

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर दिग्विजय सिंह ने ही चक्रव्यूह रचा है, जिसमें कमलनाथ उलझ गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर कांग्रेस के नेता ही न्यायालय में गए और अब आज जो स्थिति बनी है, उसके बाद कांग्रेस नेता जवाब देने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अब सफाई पेश कर रहे हैं, जबकि उन्हें अपनी याचिका वापस लेना चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed