फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Collision between a speeding car and an uncontrolled loading vehicle, three dead

MP News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोडिंग वाहन से भिड़ी, तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 06 Dec 2023 11:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 11:23 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर आ रही लोडिंग से टकरा गई। एक ने मौके पर तो दो ने अस्पताल में दम तोड़ा है। 

विज्ञापन
MP News: Collision between a speeding car and an uncontrolled loading vehicle, three dead
टक्कर के बाद वाहनों की स्थिति। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि हादसा सिवनी-छिंदवाड़ा रोड पर स्थित श्रीजी रिसॉर्ट के सामने हुआ है। जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन चालक सिंगोड़ी निवासी सोनू चंद्रवंशी अपने मैजिक वाहन से सिवनी से छिंदवाड़ा की तरफ आ रहा था, तभी सामने से तेज गति से भाग रही कार अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर जाकर उस मैजिक वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मैजिक वाहन चालक सोनू चंद्रवंशी के सिर में गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार मुकेश सनोडिया पिता संतोष सनोडिया और उसके साथी मोहनलाल सनोडिया, और अन्नू यादव निवासी छपारा भी बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान मोहनलाल और अन्नु की मौत हो गई, जबकि मुकेश को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है।


काफी तेज गति से भाग रही थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह कार काफी तेज गति से भाग रही थी, जो अचानक श्रीजी रिसोर्ट के पास अनियंत्रित होकर दूसरी साइड से आ रहे मैजिक वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन के परख्च्चे उड़ गए जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed