फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj told Kejriwal a great thug, said he cheated his guru

MP News: सीएम शिवराज ने केजरीवाल को बताया महाठग, बोले अपने गुरु को ही ठग लिया

Tue, 29 Nov 2022 11:54 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Nov 2022 11:54 AM IST
सार

दिल्ली के एमसीडी चुनाव के प्रचार में सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल को धोखा रत्न दिया जाना चाहिए और मनीष सिसोदिया को शराब रत्न, क्योंकि दिल्ली में कुछ मिले या न मिले लेकिन शराब जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा सत्येंद्र जैन को घोटाला और मसाज रत्न मिले। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj told Kejriwal a great thug, said he cheated his guru
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को  दिल्ली में एमसीडी चुनावों के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने केजरीवाल को शिकारी बताकर, दिल्लीवासियों से  सावधान रहने की अपील की। वार्ड न 56 के शालीमार बाग और वार्ड 54 के रोहिणी डी में चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो केजरीवाल ने अपने गुरु (अन्ना हजारे) को ही नहीं छोड़ा, उन्हें ही धोखा दे दिया। अरविन्द केजरीवाल अपने गुरु को ही धोखा दे दिया। बच्चों की झूठी कसम खा गए, कुमार विश्वास जैसे मित्रों को भी धोखा दे गए। केजरीवाल दिल्ली को तबाह और बर्बाद कर रहे हैं। सीएम ने कहा MCD में भाजपा की वापसी के साथ ही दिल्ली में फैक्ट्री लाइसेंस बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

 
करप्शन किंग और करप्शन वाल हैं केजरीवाल 
सीएम शिवराज ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। एमसीडी में भाजपा ने अनेकों विकास कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल टुकड़े - टुकड़े गैंग के साथ खड़े होकर देश के खिलाफ नारेबाजी में हिस्सा लेते हैं। केजरीवाल फ्री की बात करके जनता को गुमराह करने का काम करते हैं, लेकिन एमसीडी चुनाव में जनता को केजरीवाल के झूठे वादों का जवाब देना होगा। सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल तो करप्शन वॉल और करप्शन किंग हो गये हैं। उनका एक मंत्री जेल में मसाज करा रहा है, एक मंत्री मसाज कराकर जेल जाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

 
केजरीवाल को मिलना चाहिए धोखा रत्न

सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल को धोखा रत्न दिया जाना चाहिए और मनीष सिसोदिया को शराब रत्न, क्योंकि दिल्ली में कुछ मिले या न मिले लेकिन शराब जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा सत्येंद्र जैन को घोटाला और मसाज रत्न और अमानतुल्लाह खान को करप्शन रत्न मिलना चाहिए, एक आप के नेता हैं ताहिर हुसैन जो है दंगा रत्न। दुनिया का एक बड़ा ठग सुकेश कह रहा है, हम तो ठग हैं ये, केजरीवाल तो महा ठग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2014 के बाद बदल गया परिदृश्य

सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की जमकर तारीफ की। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। 2014 के पहले हमें पिद्दी पिद्दी से देश डराने का प्रयास करते थे, लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है। कोरोनो काल के समय की परिस्थितियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोर्चा संभाला और कोविड रोधी वैक्सीन से लेकर इलाज एवं राशन तक की व्यवस्था की। आज भारत तेज गति से विकास कर रहा है। दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने जनता की सुविधाओं के अनुसार कार्य किये हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्य़ाशियों को एमसीडी चुनाव में भारी बहुमत से जिताएं और दिल्ली नगर निगम में विकास की रफ्तार को गति दें।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed