फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp news: CM Shivraj said in Indore - If you want to learn cleanliness, then learn from Indore, will kill six in cleanliness...Only governments cannot change the city, public's support is necessary...

इंदौर में बोले सीएम शिवराज- इंदौर स्वच्छता में मारेगा छक्का... केवल सरकारें नहीं बदल सकती शहर को, जनता का साथ जरूरी

Sat, 25 Dec 2021 06:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 06:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर में राज्य स्तरीय स्वच्छता समारोह में भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता मित्रों से संवाद किया। सीएम ने इंदौर की खुलकर तारीफ की और कहा कि इंदौर स्वच्छता में छक्का मारेगा। स्वच्छता सीखनी है तो इंदौर से सीखो।

विज्ञापन
mp news: CM Shivraj said in Indore - If you want to learn cleanliness, then learn from Indore, will kill six in cleanliness...Only governments cannot change the city, public's support is necessary...
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री व अन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर में राज्य स्तरीय स्वच्छता समारोह में भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता मित्रों से संवाद किया। सीएम ने इंदौर की खुलकर तारीफ की और कहा कि इंदौर स्वच्छता में छक्का मारेगा। स्वच्छता सीखनी है तो इंदौर से सीखो।
विज्ञापन


दरअसल राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के  दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में इंदौर की खूब तारीफ की। स्वच्छता को लेकर इंदौर में किए गए नवाचारों और कार्यों को सराहा। प्रदेश के दूसरे निकायों को नसीहत दी कि इंदौर से सीखें कैसे सफाई की जाती है। कैसे स्वच्छता रखी जाती है। सीएम ने कहा कि स्वच्छता सीखनी है तो इंदौर से सीखो। मध्य प्रदेश स्वच्छता में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर में आने के लिए सभी प्रयास करें। प्रदेश के लोग स्वच्छता को चुनौती के रूप में लें।  
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पहले लोग यह करते थे कि केला खाया छिलका फेंका, पान खाया और थूक दिया, अपना घर साफ किया और कचरा बाहर पटक दिया। मोदीजी के संकल्प से स्वच्छता का सपना साकार हुआ है। अब इंदौर में लोग चॉकलेट खा रैपर जेब में रखते हैं। सोच बदल गई है। मैं प्रदेश के 407 शहरों को बदलना चाहता हूं। केवल सरकारें शहर को बदल नहीं सकती जब तक जनता साथ न हो। मध्य प्रदेश को नंबर 1 देशभर में बनाना है। मुख्यमंत्री  ने इंदौर  भोपाल, देवास, उज्जैन, सिंगरौली और बुरहानपुर नगर निगम टीम को सम्मानित किया। इंदौर को 5 करोड़, भोपाल को 1 करोड़, देवास को 1 करोड़ रुपए की राशि उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली, बुरहानपुर, धार को 50-50 लाख की राशि दी गई। खंडवा, सागर, नवगांव, दमोह, सिवनी, बड़नगर, मुंगावली, सहित अन्य नगरीय निकाय को 25-25 लाख की राशि दी गई। इंदौर को सर्वश्रेष्ठ राज्य संभाग के पुरस्कार से भी नवाजा गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम पहले भोपाल में होने वाला था। मैंने कहा, यह कार्यक्रम इंदौर में किया जाए। अगर भोपाल को यह कार्यक्रम करवाना है तो इंदौर से स्वच्छता में मुकाबला करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में एक दिन मनाए अपना जन्मदिन हर शहर

mp news: CM Shivraj said in Indore - If you want to learn cleanliness, then learn from Indore, will kill six in cleanliness...Only governments cannot change the city, public's support is necessary...
इंदौर की टीम को पुरस्कृत करते सीएम। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश को स्वच्छता में अद्भुत गौरव प्राप्त हुआ है। हमारा इंदौर मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की शान है। भोपाल जैसे शहरों में चूना लगा रहता था। 2014 से पहले यही स्थिति इंदौर की भी थी, लेकिन मोदीजी ने सोच बदल दी। लोग कागज का टुकड़ा भी फेंकते नहीं, जेब में रख लेते हैं। हर शहर का अपना अलग-अलग इतिहास है। हम शहर का साल में एक दिन जन्मदिवस अवश्य मनाएं। इसका उद्देश्य यह होगा कि उस दिन के लिए हम शहर को स्वच्छ बनाएं-सजाएं। सभी विशिष्ट व्यक्तियों को एकत्र कर शहर के विकास में उनकी भूमिका तय करें। हर आवश्यकता के लिए सरकार से उम्मीद के बजाय हम स्वयं भी अपनी भूमिका निर्धारित करें। अपने स्कूल, क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण करें। इधर सतना के नेशनल हाईवे पर 63 करोड़ 88 लाख की लागत से बने फ्लायओवर की सीएम ने वर्चुअली शुभारंभ किया। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा की।

सीएम ने नाम लेकर मंच पर बुलाया आईडीए अध्यक्ष को
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राजनीतिक इशारे भी कर दिए। दरअसल शुक्रवार को मप्र शासन ने निगम मंडलों में नियुक्तियां की हैं। इंदौर के संभागीय संगठन मंत्री रहे जयपाल सिंह चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया है। शनिवार को हुए कार्यक्रम में चावड़ा भी पहुंचे थे। चावड़ा नीचे बैठे थे। इस दौरान सीएम की उन पर नजर पड़ी तो नाम लेकर सीएम ने उन्हें मंच पर बुलाया। इसके बाद वे मंच पर बैठे। इस घटना के राजनीतिक मायने यह भी है कि चावड़ा की आईडीए में नियुक्ति के बाद से अंदर ही अंदर भाजपा में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। किसी को यकीन नहीं था कि देवास निवासी व्यक्ति को इंदौर आईडीए की कमान दे दी जाएगी। इसके लिए इंदौर के ही दूसरे दावेदार कतार में थे, लेकिन शुक्रवार को चावड़ा के नाम की घोषणा होते ही हर कोई हैरान हो गया। कहा जा रहा है कि चावड़ा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के करीबी रहे हैं जिनका उनको लाभ मिला है  लेकिन यह बात भी निकलकर आ रही है कि सीएम शिवराज से भी चावड़ा की नजदीकियां हैं और सीएम और संगठन के तालमेल से ही उनकी नियुक्ति हुई है। शनिवार को सीएम ने उनका नाम पुकारकर मंच पर बैठाया तो यह अटकल और बलवती हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed