{"_id":"635bc59eda2f7578ad235e21","slug":"mp-news-cm-shivraj-may-announce-to-increase-dearness-allowance-by-four-percent-on-foundation-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की हो सकती है घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की हो सकती है घोषणा
Fri, 28 Oct 2022 05:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 28 Oct 2022 05:45 PM IST
सार
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री स्थापना दिवस पर डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकते है।
विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्मचारियों को महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। अभी कर्मचारियों को 34 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है। प्रदेश के कर्मचारियों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की है। इसको लेकर वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के दिन मंत्रालय के सामने सरदार वल्लभ भाई उद्यान में होने वाले कार्यक्रम में डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
