फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM reviews the situation arising out of rain, Narmada water level rises, school holiday declared in B

MP News: CM ने की बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा,भोपाल में स्कूलों की छुट्टी घोषित

Tue, 16 Aug 2022 09:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 Aug 2022 09:56 AM IST
सार

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह अधिकारियों के साथ समीक्षा की। लगातार बारिश से डेम के गेट खोलने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। भोपाल में सोमवार रात से लगातार पानी गिर रहा है। इसके बाद भोपाल कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने आज रात से बारिश का दौर थमने की बात कही है। 

विज्ञापन
MP News: CM reviews the situation arising out of rain, Narmada water level rises, school holiday declared in B
भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों की छुट्टी घोषित - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह अधिकारियों के साथ समीक्षा की। लगातार बारिश से डेम के गेट खोलने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। भोपाल में सोमवार रात से लगातार पानी गिर रहा है। इसके बाद भोपाल कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने आज रात से बारिश का दौर थमने की बात कही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंंगलवार सुबह से मुख्य सचिव, एसीएस राजेश राजौरा सहित संबंधि जिलों के कलेक्टर्स से फोन पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर नर्मदापुरम, कलेक्टर नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और भोपाल से फोन पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए है। प्रदेश में लगातार बारिश होने के कारण बरगी, बारना, तवा डैम के गेट खोलने के कारण नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयास है कि हम डैम से रेगुलेटेट कर पानी छोड़ रहे हैं, जिससे कोई अप्रिय स्थिति ना बने। जल स्तर ढ़ने और लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी के केचमेंट एरिया के जिलों को अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन जो निर्देश दे रहा है, अलर्ट जारी कर रहा है, जनता उन निर्देशों का पालन कर अपना सहयोग करें। सीएम ने प्रदेश के सभी बांधो के जल स्तर की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सीहोर, हरदा के कलेक्टर्स से भी चर्चा की। 
विज्ञापन


राजधानी भोपाल में दो दिनों से बारिश हो रही है। सोमवार रात में लगातार पानी गिर रहा है। इसके बाद भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/नवोदय सीबीएसई/ आईसीएससी/ मदरसे से संबंधित समस्त प्राथमिक/ माध्यमिक/ हाई स्कूल/ हायर सेकंडरी विद्यालय में 16 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल जिले में मंगलवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 1110.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। भोपाल जिले की औसत वर्षा 1052.9 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 16 अगस्त को बैरागढ़ में 123.7 मि.मी, बैरसिया में 110.1 मि.मी तथा कोलार क्षेत्र में 125.6 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 1 जून से 16 अगस्त 2022 तक 1110.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 1274.9 मि.मी, बैरसिया में 939.8 तथा कोलार में 1116.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

 
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि ईस्ट एमपी में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बनने और जैसलमेर कोटा से नॉर्थ ईस्ट एमपी होते हुए ट्रफ लाइन जाने के कारण प्रदेश में बारिश हो रही थी। अब कम दबाव का क्षेत्र का प्रभाव कम हो रहा है। वहीं, टर्फ लाइन वेस्ट नार्थ वेस्ट की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इस वजह से मंगलवार रात से बारिश कम हो जाएगी। हल्की फुल्की बारिश होगी।
वहीं, उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। जिसकी वजह से दोबारा प्रदेश में तेज बारिश शुरू होने का अनुमान है।
 
24 घंटे में कहां कितनी बारिश दर्ज हुई 
रायसेन- 168.0 एमएम 
पचमढ़ी- 140.2 एमएम
भोपाल शहर- 132.3 एमएम
भोपाल- 123.7 एमएम
नर्मदापुरम- 89.9 एमएम
सागर- 81.0 एमएम
ग्वालियर- 76.2 एमएम
मंडला- 71.2 एमएम
नरसिंहपुर- 67.0 एमएम
गुना- 64.3 एमएम
जबलपुर- 61.4 एमएम
बैतूल- 59.8 एमएम
दमोह- 57.0 एमएम
शिवपुरी- 55.0 एमएम
रतलाम- 54.0 एमएम
उज्जैन-39.0 एमएम
सिवनी- 29.8 एमएम
खंडवा- 24.2 एमएम
उमरिया- 22.4 एमएम
मलाजखंड- 21.6 एमएम
छिंदवाड़ा- 19.6 एमएम
नौगांव- 19.3 एमएम
धार- 19.3 एमएम
खरगौन- 14.0 एमएम
दतिया- 12.2 एमएम
सतना- 11.0 एमएम
रीवा- 6.4 एमएम
खजुराहो- 6.0 एमएम
सीधी- 2.6 एमएम
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed