फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan launched Ladli Laxmi Yojana 2.0 today

MP News: लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ आज, शिवराज का 2023 का बड़ा दाव

Wed, 02 Nov 2022 01:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Nov 2022 01:24 PM IST
सार

शिवराज सिंह चौहान ने 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले 2007 में लाडली लक्ष्मी योजना लांच की थी। इससे शिवराज को 2008 और 2013 में जीत मिली थी। इस जीत में महिला वोटरों की खास भूमिका थी। अब प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी की संख्या 43 लाख पहुंच गई है।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan launched Ladli Laxmi Yojana 2.0 today
लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 को लांच करने की तैयारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के क्रियान्वयन का बुधवार को रवींद्र भवन में शुभारंभ करेंगे। इसे शिवराज का 2023 मिशन का बड़ा दाव बताया जा रहा है। शिवराज योजना के तहत 1437 लाडलियों को उच्च शिक्षा के लिए 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देंगे। यह राशि दो बार में साढ़े बारह हजार रुपए के रूप में दी जाएगी। इसकी पहली किश्त की राशि आज शिवराज सिंह चौहान देंगे। साथ ही शिवराज सिंह चौहान भारत माता चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा तक की सड़क का नाम लाडली लक्ष्मी पथ रखा। इसके अलावा लाडली लक्ष्मी वाटिका भी समर्पित की। लाडली लक्ष्मी योजना के 2.0 के नए रूप को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बड़े दाव के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले 2007 में लाडली लक्ष्मी योजना लांच की थी। इससे शिवराज को 2008 और 2013 में जीत मिली थी। इस जीत में महिला वोटरों की खास भूमिका थी। अब प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी की संख्या 43 लाख पहुंच गई है। इसमें भले ही कॉलेज जाने वाले बालिकाओं की संख्या 1437 है, जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए पढ़ाई में प्रोत्साहन दिया जा रहा है। लेकिन इसका असर 18 साल पूरे करने वाले लाखों वोटरों पर पड़ेगा। यानी बीजेपी की नजर अब यूथ वोटरों को साधने पर है। इससे युवाओं के परिवार के वोटों का लाभ भी बीजेपी को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बीजेपी को 2018 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। अब बीजेपी हर वर्ग को साध कर चल रही है। यहीं कारण है कि मुख्यमंत्री लगातार अपने भाषण में युवाओं को संबोधित करते हुए कहते सुने जाते है कि निजी/ सरकारी कॉलेजों में मेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनजमेंट के कोर्स में देश या विदेश में एडमिशन होने पर फीस सरकार भरेंगी। हालांकि यह आगामी चुनाव में ही पता चलेगा कि बीजेपी को कितना फायदा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडली लक्ष्मी योजना को शुरू हुए 15 साल से अधिक का समय हो गया है। प्रारंभिक चरण में योजना में लाडलियों के लिए 12वीं तक की शिक्षा का प्रावधान रखा गया था। अब यह लाडलियां 12वीं कक्षा पास कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ओर बढ़ रही है। इन बेटियों के उज्जवल भविष्य और आत्मनिर्भरता के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 शुरू की गई है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में लाडली लक्ष्मी वाटिया का लोकार्पण भी करेंगे। लाड़ली लक्ष्मी वाटिका को प्रदेश में थीम आधारित उद्यान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस वाटिका का उपयोग लाडली कन्याओं के जन्मदिन समारोह या उनसे जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भी किया जा सकता है। इस वाटिका में लाडली लक्ष्मी वाटिका अंकित पट्टिका के साथ लाडली लक्ष्मी का लोगो भी लगाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि जिले में एक ऐसी सड़क का नाम लाडली लक्ष्मी पथ रखा जाए, जिसका नाम पूर्व में किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर न रखा गया है। इसके तहत ही भोपाल की लिंक रोड नंबर-2 को लाडली लक्ष्मी पथ नाम दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed