फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Chhindwara jawan dies in Bihar, attacked on returning from Nagaland election duty

MP News: छिंदवाड़ा के जवान का बिहार में निधन, नगालैंड चुनाव ड्यूटी से लौटने पर आया अटैक

Mon, 06 Mar 2023 10:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 06 Mar 2023 10:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रहने वाले रेलवे पुलिस के जवान का बिहार में निधन हो गया। उसकी ड्यूटी नगालैंड में चुनावों के लिए लगी थी। लौटने पर अटैक आया और मौत हो गई।  

विज्ञापन
MP News: Chhindwara jawan dies in Bihar, attacked on returning from Nagaland election duty
छिंदवाड़ा का जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के बीसापुर में रहने वाले रेलवे के जवान की नागालैंड चुनाव ड्यूटी से लौटते वक्त हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ बीसापुर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। होली के एक दिन पहले आई इस खबर के बाद बीसापुर गांव में शोक की लहर है। वहीं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन


ग्राम के सरपंच वेद सिसोदिया के मुताबिक गोविंद कुमार बनवारी बिहार के कटिहार जिले आपीएसएफ में जवान थे। यहीं उनकी तैनाती थी। यहां से वह नागालैंड में चुनाव कराने के लिए पहुंचे थे। वहां से लौटते समय वह पुलिस वैन में ही सो गए थे। बाद में उठ नहीं पाए। अन्य साथी जवान उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। विशेष वाहन से उनका शव सोमवार रात को उनके गृह ग्राम पहुंच जाएगा, जहां उनकी अंत्येष्टि होगी। 
विज्ञापन


गांव में शोक की लहर 
गोविंद बनवारी रेलवे में तैनात थे। वे काफी मिलनसार थे। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर दिखी। उनके घर में उनकी पत्नी और दो बच्चियां हैं। अचानक हुए निधन की खबर से वे सभी सदमे में हैं। मंगलवार दोपहर को बनवारी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed