{"_id":"63dd396234a77648630892c5","slug":"mp-news-bus-going-from-panna-to-indore-collided-with-a-truck-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पन्ना से इंदौर जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पन्ना से इंदौर जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो यात्री घायल
Fri, 03 Feb 2023 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 10:12 PM IST
सार
पन्ना से इंदौर जा रही ओम साईं राम कंपनी की बस गुरुवार रात दमोह-हटा मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में इंदौर जा रही बस दुर्घटना का शिकार हो गई। रिवर्स ले रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों को चोट आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पन्ना से इंदौर जा रही ओम साईं राम कंपनी की बस गुरुवार रात दमोह-हटा मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि बस जब देहात थाना के हटा नाके के समीप पहुंची। इसी दौरान एक ट्रक रिवर्स हो रहा था, जिससे बस के पीछे स्लीपर में ट्रक की टक्कर हो गई। इससे स्लीपर कोच में सो रही महिला यात्री ज्योति पटेल और सीट पर बैठे नरेंद्र प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल चालक ने बस रोकी और डायल 100 पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद बस को इंदौर की ओर रवाना किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।