{"_id":"645e25bdf7069ede2e00adf8","slug":"mp-news-bus-full-of-passengers-overturned-in-satna-two-killed-more-than-12-seriously-injured-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतना में बरातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतना में बरातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर घायल
Fri, 12 May 2023 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 05:10 PM IST
सार
हादसा सतना के जिले देवराज नगर में हुआ है। बताया गया कि जिगना से रामनगर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सतना में बस पलट गई। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना में बस हादसा हो गया। बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। 20 से ज्यादा मुसाफिर गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब तीन बजे सतना जिले के रामनगर थाना इलाके के देवराज नगर में हुआ है। बताया गया कि जिगना से रामनगर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद आस-पास के लोग बचाव के लिए दौड़े वहीं पुलिस सहित 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। हादसे की खबर लगते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण करके घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। बस के पलटने से सड़क किनारे एक टपरा और दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सतना में बस पलटने की 10 दिन के अंदर यह तीसरी घटना है।