फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bloody dead body of a youth found lying near a stone quarry, killed by crushing his head

MP News: पत्थर खदान के पास पड़ा मिला युवक का लहूलुहान शव, सिर कुचलकर की गई हत्या

Sun, 27 Aug 2023 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 04:21 PM IST
सार

सतना में युवक की सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। खून से सना शव खदान के पास मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Bloody dead body of a youth found lying near a stone quarry, killed by crushing his head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर पत्थर खदान के पास पड़ा मिला। उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर रामपुर विधायक विक्रम सिंह विक्की भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक की पहचान तिहाई ग्राम पंचायत के सरपंच रेवती दाहिया के बेटे प्रमोद दाहिया (22) के रूप में की गई। प्रमोद का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर कैमरी पहाड़ की एक पत्थर खदान के पास पड़ा मिला। उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया गया था। उसका मोबाइल फोन भी पास में ही पड़ा था। प्रमोद शनिवार रात लगभग 10 बजे खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद रविवार की सुबह उसका शव पाया गया। इस वारदात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे चुनावी रंजिश से जोड़ रहा है तो कोई इस वारदात को प्रेम प्रसंग का नतीजा बता रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोटर थाना पुलिस के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर लाया गया। रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की ने भी वहां पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों का ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed