{"_id":"62efd556d231d64ccc3b6ecc","slug":"mp-news-bjp-president-wins-on-98-in-the-election-of-107-bodies-in-mp-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी के अब तक 107 निकायों के निर्वाचन में 98 पर भाजपा के अध्यक्ष जीतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी के अब तक 107 निकायों के निर्वाचन में 98 पर भाजपा के अध्यक्ष जीतें
Sun, 07 Aug 2022 08:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में अध्यक्ष का निर्वाचन जारी है। रविवार तक प्रदेश में 107 निकायों के चुनाव में 98 में भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है। जिसके लिए मैं ह्दय से आभारी हूं।
विज्ञापन
मंत्री भूपेंद्र सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में अध्यक्ष का निर्वाचन जारी है। रविवार तक प्रदेश में 107 निकायों के चुनाव में 98 में भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है। जिसके लिए मैं ह्दय से आभारी हूं।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत के बाद हो रहे अध्यक्षों के निर्वाचन में भी भाजपा का शानदार विजय अभियान जारी है तो कांग्रेस प्रदेश के ज्यादातर निकायों से समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि आज 35 निकायों में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी ने एतिहासिक सफलता प्राप्त की है। 35 निकायों में से 32 स्थानों पर भाजपा पार्षद अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं कांग्रेस सिर्फ 3 निकायों पर सिमट कर रह गई।
मंत्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का जो अटूट विश्वास बना हुआ है उसका मैं हृदय से आभारी हूं। निकाय चुनाव में शानदार सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जनकल्याणकारी योजनाओं को जाता है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।
विज्ञापन
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज देश में करोड़ों गरीब परिवारों के पक्के मकान हो गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। पथ विक्रेताओं के लिए बिना ब्याज का लोन दिया गया है। ऐसी कई योजनाओँ का लाभ गरीब परिवारों को मिला, जिसका सीधा असर चुनाव परिणाम में भी दिख रहा है। कांग्रेस ने गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया, उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझा। भारतीय जनता पार्टी सेवा के लिए राजनीति करती है और कांग्रेस सत्ता सुख के लिए राजनीति करती है, उसी का परिणाम है कि आज कांग्रेस समाप्ति की ओर है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अब तक 107 निकायों में हुए निर्वाचन में 98 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। 7 अगस्त को 35 में से 32, 6 अगस्त को 37 में से 36, 5 अगस्त को 21 में से 18, 4 अगस्त को 8 में से 6, 3 अगस्त को 5 में से 5 और 1 अगस्त को 1 में से 1 स्थानो पर भाजपा को विजय मिली है।