फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News bjp mla sumitra devi kasdekar missing poster at many places in burhanpur before vikas yatra

MP News: विकास यात्रा से पहले बीजेपी विधायक के लापता होने के लगे पोस्टर, कांग्रेस छोड़ थामा था भाजपा का दामन

Fri, 10 Feb 2023 08:11 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 08:11 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा में विकास यात्रा से पहले बीजेपी विधायक के लापता होने के पोस्टर लगे हैं। हालांकि, यह पोस्टर किसने लगाए यह कोई भी बताने को तैयार नहीं है। विधायक के लापता होने के पोस्टर झिरी पंचायत के झांझर गांव में लगे हैं।
 

विज्ञापन
MP News bjp mla sumitra devi kasdekar missing poster at many places in burhanpur before vikas yatra
विधायक के लापता होने के लगे पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में बीजेपी के द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है। इन यात्राओं के जरिए सरकार गांव-गांव और वार्डों तक पहुंचकर जमीनी हालात की नब्ज टटोल रही है। लेकिन यह यात्रा आम लोगों के निशाने पर भी आ रही है। ताजा मामला बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा का है। यहां ग्रामीणों ने कांग्रेस से बीजेपी में पहुंची विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर के लापता होने वाले पोस्टर चस्पा कर दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो के पड़ताल में पता चला कि बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा से विधायक सुमित्रा कास्डेकर के झिरी पंचायत के गांव झांझर में विकास यात्रा लेकर पौंछने से पहले ही उनके लापता होने के पोस्टर लगा दिया गया। नेपानगर विधानसभा में गुरुवार को विकास यात्रा पहुंचने वाली थी, इससे पहले किसी ने ग्राम झांझर में जगह-जगह विधायक के लापता होने वाले पोस्टर लगा दिए। गांव में करीब सात-आठ स्थानों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने इससे अनभिज्ञता जताई। ग्रामीण सामने आकर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या लिखा है पोस्टर में...
नेपानगर विधानसभा के गांव में लगे पोस्टर पर लापता विधायक लिखा है। नीचे लिखा है कि विधायक को गांव तक लाने वाले को ग्रामवासियों की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। गांव में करीब 7-8 स्थानों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं। विधायक सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार 2018 में चुनाव जीती थी। उसके बाद राजनैतिक घटनाक्रम के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। साल 2020 में हुए उपचुनाव में बीजेपी के टिकट से मैदान में उतरी, विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने फिर सुमित्रा कास्डेकर को अपना आशीर्वाद देकर 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दिलाई। विधायक सुमित्रा कास्डेकर जाति प्रमाण-पत्र को लेकर लंबे समय से आरोपों का सामना करती आ रही हैं। नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर के खिलाफ एक शिकायत पर कथित फर्जी प्रमाण-पत्र की जांच चल रही है।


पोस्टर पर विधायक की सफाई...
नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने लगे पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह विरोधियों की साजिश है। मैं हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र में रहती हूं। उन्होंने कहा कि चार दिन से विकास यात्रा के कार्यक्रम में लगी हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो क्षेत्र की जनता की सेवा ही कर रही हैं, जिन्होंने पोस्टर लगाये हैं उनसे जाकर मिलूंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed