{"_id":"6378e5c0570d166c1a0702de","slug":"mp-news-bjp-legislature-party-meeting-held-in-bhopal-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राहुल की यात्रा से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक, पेसा एक्ट जागरूकता अभियान शुरू करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राहुल की यात्रा से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक, पेसा एक्ट जागरूकता अभियान शुरू करेगी
Sat, 19 Nov 2022 07:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:48 PM IST
सार
विधायक दल की बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि विधायकों को पेसा एक्ट की जानकारी दी गई है। सीएम ने विधायकों से निर्माण, लोकार्पण ओर भूमिजन के कार्यों को समय पर करने को कहा है।
विज्ञापन
वीडी शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित हुई। शनिवार को आयोजित बैठक में पेसा एक्ट को लेकर जागरूकता, संगठन का विस्तार, विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। इसके पहले बीजेपी यात्रा के प्रभाव को कम करने के लिए बड़ा प्लान बना रही है। बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालवा-निमाड़ के नेताओें को आदिवासी वर्ग के बीच सक्रिय होने के निर्देश दिए थे।
विधायक दल की बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि विधायकों को पेसा एक्ट की जानकारी दी गई है। सीएम ने विधायकों से निर्माण, लोकार्पण ओर भूमिजन के कार्यों को समय पर करने को कहा है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा जन कल्याणकारी और लोक कल्याणकारी योजनाओं पर भी बातचीत हुई।
शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने अपना वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाकर 51 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। वीडी शर्मा ने कहा कि पेसा एक्ट को लेकर प्रदेश में जल्द ही जनजागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। बता दें 20 नवंबर से जनजातीय गौरव यात्रा निकालने जा रहे है। यह यात्रा आदिवासी विकासखंडों में जाकर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देगी। इसके बाद 4 दिसंबर को पातालपानी में यात्रा का समापन होगा। जानकारों का मानना है कि बीजेपी की रणनीति आदिवासी क्षेत्र में राहुल की यात्रा का प्रवाव कम करना है।