{"_id":"633f045904b8d3611d0337da","slug":"mp-news-bjp-changed-five-district-presidents-including-gwalior-katni","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बीजेपी ने ग्वालियर-कटनी समेत पांच जिलाध्यक्ष बदले, पूर्व अध्यक्षों को प्रदेश कार्यसमिति में दी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बीजेपी ने ग्वालियर-कटनी समेत पांच जिलाध्यक्ष बदले, पूर्व अध्यक्षों को प्रदेश कार्यसमिति में दी जगह
Thu, 06 Oct 2022 10:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश बीजेपी ने बीजेपी ने ग्वालियर-कटनी समेत पांच जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। पूर्व अध्यक्षों को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया है। बता दें बीजेपी ग्वालियर और कटनी में महापौर का चुनाव हार गई थी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। बीजेपी ने ग्वालियर नगर, कटनी, भिंड, गुना, अशोक नगर के जिला अध्यक्ष बदल दिए। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सूची जारी की। ग्वालियर नगर का जिलाध्यक्ष अभय चौधरी को बनाया गया है। भिंड में देवेंद्र नरवरिया, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार, अशोकनगर में आलोक तिवारी, कटनी में दीपक तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें नगरीय निकाय चुनाव के बाद से ही प्रदेश बीजेपी के जिलाध्यक्षों को बदलने को लेकर अटकलें चल रही थी। बीजेपी 7 नगर निगम में महापौर का चुनाव हार गई थी। इसमें ग्वालियर, मुरैना, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा में महापौर का चुनाव कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। वहीं, सिंगरौली में आम आदमी पार्टी और कटनी में निर्दलीय उम्मीदार ने जीती थी।
पूर्व अध्यक्षों को प्रदेश कार्यसमिति में जगह
बीजेपी ने पांचों जिलों से हटाए गए जिलाध्यक्षों को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है। इसमें ग्वालियर नगर के पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी, भिंड के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, गुना के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, अशोक नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी और कटनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया है।