फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Big Statement of pm narendra modi brother prahlad modi in Betul

MP News: बैतूल में PM मोदी के छोटे भाई प्रहलाद का बड़ा बयान, बताया- 2024 में कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री

Mon, 26 Dec 2022 10:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 10:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई एवं हिंदू फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। प्रहलाद ने यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान अहम राजनीतिक बातें कहीं। उन्होंने भाई नरेंद्र मोदी को राष्ट्रहित में कार्य करने वाला बताते हुए कहा, अगली बार भी केंद्र में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन
MP News Big Statement of pm narendra modi brother prahlad modi in Betul
PM मोदी के छोटे भाई प्रहलाद का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल जिले में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई एवं वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, गुजरात में मुफ्त वाले आते हैं और चले जाते हैं। उन लोगों को गुजरात की जनता ने बताया है कि गुजरात देने वाला है, लेने वाला नहीं। इसी कारण गुजरात में जो रिजल्ट आया है, आप और मैं देख रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, साल 2024 में भी सत्ता भारतीय जनता पार्टी की ही रहेगी और हमारे मुखिया नरेंद्र भाई ही रहेंगे। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में गुजरात का मॉडल रहेगा तो उन्होंने कहा कि यह तो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ही बता पाएंगे, हम तो सामान्य आदमी हैं। मेरी सोच है कि गुजरात में जो सत्ता है, उसको लेकर गुजरात के लोग सोचकर मतदान करते हैं। गुजरात के मुद्दे अलग हैं और मध्यप्रदेश के मुद्दे अलग हैं। मध्यप्रदेश में किस सोच से मतदान होता है, यह तो आप लोग जान सकते हैं या मीडिया जान सकता है।

विज्ञापन

MP News Big Statement of pm narendra modi brother prahlad modi in Betul
बाएं से तीसरे नंबर पर पीएम मोदी के भाई प्रहलाद - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी को लेकर जब सवाल किया...
पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लेकर जब सवाल किया तो मोदी ने कहा, यह तो देश के मीडिया को पता होना चाहिए। आम आदमी पार्टी का उदय मीडिया ने किया और आप आदमी पार्टी का देहांत भी मीडिया करेगी। मोदी बैतूल में आयोजित साहू समाज के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आए। कार्यक्रम के पहले पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल के निवास पर पहुंचे और उन्होंने यहां पर पत्रकारों से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed