फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bhopal Mayor Malti Rai will take oath tomorrow, CM Shivraj and VD Sharma will be present

MP News: भोपाल महापौर मालती राय आज लेंगी शपथ, सीएम शिवराज और वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे

Sat, 06 Aug 2022 12:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 06 Aug 2022 12:10 PM IST
सार

राजधानी भोपाल की नई महापौर मालती राय शनिवार को शपथ लेंगी। आईएसबीटी परिसर में 11 बजे कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
MP News: Bhopal Mayor Malti Rai will take oath tomorrow, CM Shivraj and VD Sharma will be present
भोपाल नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की नई महापौर मालती राय शनिवार को शपथ लेंगी। आईएसबीटी परिसर में 11 बजे कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

 
राजधानी भोपाल में महापौर के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आईएसबीटी परिसर में डोम तैयार किया गया है। यहां पर एक हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था है। वहीं, मंच पर सीएम के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


भोपाल नगर निगम अध्यक्ष के नाम तय करने को लेकर फैसला भी शनिवार को होने की उम्मीद है। दरअसल, बीजेपी ने पार्षदों में से नाम तय करने के लिए राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को पर्यवेक्षक बनाया है। निगम के अध्यक्ष का चुनाव आठ अगस्त को होना है। इसके पहले बीजेपी अध्यक्ष का नाम तय कर लेगी। इसके लिए पर्यवेक्षक पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर नाम तय करेगी। एक नाम पर सहमति नहीं बनने पर तीन नामों का पैनल बनाकर पार्टी को देंगी। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने शबिस्ता को बनाया नेता-प्रतिपक्ष
भोपाल नगर निगम के वार्ड-24 श्यामला हिल्स से तीन बार पार्षद का चुनाव जीतने वाली शबिस्ता जकी को कांग्रेस ने नेताप्रतिपक्ष बनाया है। वह कांग्रेस के 22 पार्षदों को नेतृत्व करेंगी। 49 साल की शबिस्ता पेशे से वकील है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed