फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Betul Youth Killed His Uncle For Allegedly Killing his Son Last Year

MP News: शादी के 20 दिन बाद बेटे की मौत हुई, पिता ने जादू-टोने के शक में चाचा को मार डाला

Fri, 14 Oct 2022 08:26 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 14 Oct 2022 08:26 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के बैतूल में शादी के 20 दिन बाद बेटे की मौत में पिता को जादू-टोने का शक हुआ। इस वजह से उसने अपने चाचा को कुल्हाड़ी के वार से कर मार डाला। 
 

विज्ञापन
MP News: Betul Youth Killed His Uncle For Allegedly Killing his Son Last Year
बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र में भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के धार गांव में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की उसके ही भतीजे ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शाहपुर थाना प्रभारी शिवनारायण मुकाती के अनुसार कि रामेश्वर उइके, उम्र-65 साल, निवासी धार का मंगलवार को बांस नर्सरी के पास शव मिला था। मामले की जांच के दौरान पता चला कि कि रामेश्वर के साथ उसके भतीजे रमेश ने मारपीट की थी। इसकी जांच की गई तो पता चला कि पिछले साल मई में रमेश उइके के बेटे की शादी हुई थी। 20 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी। रमेश को शक था कि रामेश्वर ने जादू-टोना कराया और इसकी वजह से ही उसके बेटे की मौत हुई है। 
विज्ञापन


लगातार धमकियां दे रहा था भतीजा
बेटे की मौत के बाद से ही रमेश अपने चाचा से रंजिश रखने लगा था। आए दिन विवाद करता और धमकियां देता था। घटना के चार-पांच दिन पहले भी रमेश ने रामेश्वर को धमकी दी थी। उसने कहा था कि तूने मेरे लड़के को मारा है, मैं तुझे भी मार दूंगा। मंगलवार सुबह नौ बजे रामेश्वर जब बकरी चराने घर से निकला, तब रमेश भी अपनी खेत की तरफ से आ रहा था। उसने जब अपने चाचा को देखा तो दोहराया कि तूने मेरे बेटे को मारा है, मैं तुझे मार दूंगा। इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई हुई। काफी देर तक दोनों में झगड़ा होता रहा। रामेश्वर सफाई दे रहा था कि मैंने तेरे बेटे को नहीं मारा है। रमेश ने रामेश्वर पर तीन-चार बार कुल्हाड़ी से सर पर वार किया। इससे मौके पर ही रामेश्वर की मौत हो गई। रमेश ने खेत में कुल्हाड़ी छिपाई और चला गया। पुलिस ने धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया और तथा कुल्हाड़ी को जब्त कर आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed