फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bees attacked women who came to work from Dindori, seven injured including two innocent

MP News: डिंडोरी से मजदूरी करने आई महिलाओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, दो मासूम सहित सात जख्मी

Thu, 20 Jul 2023 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/ डिंडोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/ डिंडोरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

डिंडोरी से दमोह में मजदूरी करने पहुंची महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में दो मासूम बच्चों समेत सात महिलाएं घायल हुई हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
MP News: Bees attacked women who came to work from Dindori, seven injured including two innocent
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिंडोरी जिले से मजदूरी करने दमोह पहुंची महिलाओं पर गुरुवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनके शरीर से कई सारे डंक निकले गए हैं और इलाज के बाद सेहत में सुधार भी हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिले के गाड़ासरई से कई सारे मजदूर दमोह के सगोनी में खेती, किसानी मजदूरी करने आए हैं। शुक्रवार सुबह करीब पांच महिलाएं दो बच्चों को साथ लेकर मजदूरी कर रहीं थीं, तभी किसी ने धुआं कर दिया, जो कि किसी पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छाते में लगने लगा।  मधुमक्खियों का झुंड छाते से बाहर निकल आया और मजदूरों पर हमला बोल दिया। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर यहां, वहां भागी, लेकिन मधुमखी के डंक सभी के शरीर में चुभ गए थे। जब मधुमक्खी वहां से चली गईं। तब गड़ाघाट निवासी विमल यादव महिलाओं और दो बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया।  घायलों में नन्नी गोपाल प्रसाद आदिवासी, शैलेंद्र  12 वर्ष, जानकीबाई गौड  40 वर्ष, संगीता पति सुरेंद्र कुमार, राजेशवा 10 माह और रामबाई पति मंगल सिंह उम्र 60 वर्ष सभी निवासी गाड़ासरई जिला डिंडोरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed