फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Babu caught on camera taking bribe of Rs 10 thousand

MP News: 10 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ बाबू, एरियर्स दिलाने के एवज में मांगे थे 30 हजार

Wed, 06 Sep 2023 11:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:51 PM IST
सार

कटनी में रिश्वत के छह महीने पुराने मामले में बाबू पर कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई पुराने वीडियो के आधार पर की गई। उसने तीस हजार की घूस ली थी। 

विज्ञापन
MP News: Babu caught on camera taking bribe of Rs 10 thousand
कटनी में बाबू पर रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले में वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स 500 के नोट गिनते नजर आ रहा है। ये कड़क नोट समयमान वेतनमान एरियर्स की राशि दिलाने के नाम पर ली गई रिश्वत के बताए जा रहे हैं, जिसे स्लिमनाबाद संकुल केंद्र के सहायक ग्रेड-2 के बाबू अतुल द्विवेदी ने अपने ही विभाग के सहायक शिक्षक की मौत होने के बाद उनके परिजनों से लिए हैं। 
विज्ञापन


बता दें वायरल वीडियो 6 माह पुराना है जो स्लिमानाबाद संकुल केंद्र का बताया गया। इसके अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला भेंड़ा में पदस्थ जागेश्वर प्रसाद तिवारी की मौत 1 जनवरी 2018 में हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने स्लिमानाबाद संकुल केंद्र में एरियर्स की राशि (करीब दो लाख) लेने के लिए आवेदन किया था। तभी वहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 के बाबू अतुल द्विवेदी द्वारा पत्नी सावित्री तिवारी से 30 हजार की मांग की गई थी। इसे 10-10हजार की राशि 3 किस्त में देने की बात हुई। उसी बीच पैसे लेकर पहुंचे भतीजे ने ये पूरा वीडियो बना लिया था। बड़ी बात ये है रिश्वत के 30 हजार लेने के बाद भी बाबू द्वारा महिला को एरियर्स राशि नहीं दिलवाई है, जिससे नाराज़ होकर भतीजे ने रिकॉर्ड किए गए वीडियो को वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि वीडियो पुराना है लेकिन हमारे संज्ञान में आते ही उसकी जांच की जिम्मेदारी लोक शिक्षा संचालनय ने सौंपी थी। जिसके आधार पर बुधवार को बाबू अतुल द्विवेदी पर निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed