{"_id":"64f8c31243c356ba6d0f87d7","slug":"mp-news-babu-caught-on-camera-taking-bribe-of-rs-10-thousand-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 10 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ बाबू, एरियर्स दिलाने के एवज में मांगे थे 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 10 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ बाबू, एरियर्स दिलाने के एवज में मांगे थे 30 हजार
Wed, 06 Sep 2023 11:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:51 PM IST
सार
कटनी में रिश्वत के छह महीने पुराने मामले में बाबू पर कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई पुराने वीडियो के आधार पर की गई। उसने तीस हजार की घूस ली थी।
विज्ञापन
कटनी में बाबू पर रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई की गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स 500 के नोट गिनते नजर आ रहा है। ये कड़क नोट समयमान वेतनमान एरियर्स की राशि दिलाने के नाम पर ली गई रिश्वत के बताए जा रहे हैं, जिसे स्लिमनाबाद संकुल केंद्र के सहायक ग्रेड-2 के बाबू अतुल द्विवेदी ने अपने ही विभाग के सहायक शिक्षक की मौत होने के बाद उनके परिजनों से लिए हैं।
बता दें वायरल वीडियो 6 माह पुराना है जो स्लिमानाबाद संकुल केंद्र का बताया गया। इसके अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला भेंड़ा में पदस्थ जागेश्वर प्रसाद तिवारी की मौत 1 जनवरी 2018 में हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने स्लिमानाबाद संकुल केंद्र में एरियर्स की राशि (करीब दो लाख) लेने के लिए आवेदन किया था। तभी वहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 के बाबू अतुल द्विवेदी द्वारा पत्नी सावित्री तिवारी से 30 हजार की मांग की गई थी। इसे 10-10हजार की राशि 3 किस्त में देने की बात हुई। उसी बीच पैसे लेकर पहुंचे भतीजे ने ये पूरा वीडियो बना लिया था। बड़ी बात ये है रिश्वत के 30 हजार लेने के बाद भी बाबू द्वारा महिला को एरियर्स राशि नहीं दिलवाई है, जिससे नाराज़ होकर भतीजे ने रिकॉर्ड किए गए वीडियो को वायरल कर दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि वीडियो पुराना है लेकिन हमारे संज्ञान में आते ही उसकी जांच की जिम्मेदारी लोक शिक्षा संचालनय ने सौंपी थी। जिसके आधार पर बुधवार को बाबू अतुल द्विवेदी पर निलंबन की कार्रवाई की है।