फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp News: Assembly PS taught the lesson of decency, preparations started to welcome MLAs

Mp News: विधानसभा PS ने पढ़ाया शालीनता का पाठ, विधायकों के स्वागत की तैयारियां शुरू

Mon, 04 Dec 2023 04:40 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Mon, 04 Dec 2023 04:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव के परिणाम आते ही विधान सभा में नए विधायकों के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं। उनके लिए खास कक्ष बनाया गया है। इसमें उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Mp News: Assembly PS taught the lesson of decency, preparations started to welcome MLAs
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : amarujala

विस्तार

सोलहवीं विधानसभा के गठन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, निर्वाचन परिणाम आ चुके हैं। विधानसभा के निर्वाचित माननीय सदस्यों की ससम्मान अगवानी के लिए विधानसभा सचिवालय पूर्ण रूप से उत्साह के साथ तैयार है। यह बात विधान सभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने सोमवार को विधानसभा सभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक के बाद कही। प्रमुख सचिव ने कहा कि विधानसभा सचिवालय का एक विशिष्ट स्थान है जिसकी हम सभी को अपने कार्य व्यवहार से गरिमा बनाए रखनी है। साथ ही विधानसभा में आने वाले नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों के साथ सम्मान एवं शालीनता का व्यवहार करते हुए सहयोग प्रदान किया जाएगा । 
विज्ञापन


मिलेंगी ये सब सुविधाएं
इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने बताया कि नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों के लिए विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक - 2 में स्वागत कक्ष 5 दिसंबर से प्रारंभ किया जाएगा जिसमें नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों के प्रमाण पत्रों की जांच करने के साथ ही उन्हें परिचय पत्र एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी, उन्हें विधानसभा का साहित्य एवं रेलवे कूपन इत्यादि प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह नवीन माननीय  विधायकों को विधायक विश्राम गृह में आवास की भी व्यवस्था रहेगी। आवास संबंधी जानकारी के लिए संपर्क सूत्र के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है वे मोबाइल पर पूरे समय उपलब्ध रहेंगे । इस कार्य के लिए प्रमुख सचिव ने  संबंधित शाखाओं के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए जिससे कि माननीय सदस्यों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed