फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: An unknown vehicle ran over two bike riders going from Rajgarh to Biaora, both died on the spot

MP News: राजगढ़ से ब्यावरा जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

Mon, 24 Apr 2023 05:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

राजगढ़ में बीती रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक से राजगढ़ से ब्यावरा जा रहे थे, तभी कटारियाखेड़ी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
MP News: An unknown vehicle ran over two bike riders going from Rajgarh to Biaora, both died on the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बीती रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक से राजगढ़ से ब्यावरा जा रहे थे, तभी कटारियाखेड़ी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कटारियाखेड़ी में रविवार रात हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार रवि पिता शिवनारायण सेन निवासी गिन्दौरमीना और राकेश पिता रामप्रसाद सेन निवासी लसूड़लि थाना ख़िलचीपुर हाल मुकाम शहीद कॉलोनी ब्यावरा, रविवार देर रात में राजगढ़ से ब्यावरा की तरफ जा रहे थे और उसी दौरान कटारियाखेड़ी के समीप तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारदी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 

MP News: An unknown vehicle ran over two bike riders going from Rajgarh to Biaora, both died on the spot
हादसे की भयावहता का अंदाजा बाइक की हालत देखकर लगाया जा सकता है। - फोटो : सोशल मीडिया

देहात थाना पुलिस ने सोमवार सुबह दोनों युवकों के शवों का पीएम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 304-A IPC के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। राजगढ़ यातायात थाना प्राभारी योगेंद्र कुमार मरावी ने बताया कि सड़क हादसे में जान गंवाने के मामलों में युवाओं की संख्या अधिक है। यातायात पुलिस आमजन को लगातार सुरक्षित यातायात करने व नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात करने की समझाइश दे रही है। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed