फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: An elderly man dies while dancing in Alirajpur, the video is going viral

MP News: आलीराजपुर में नाचते-नाचते एक बुजुर्ग की मौत, वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 22 May 2022 03:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 May 2022 03:28 PM IST
सार

आलीराजपुर के एक गांव में शादी समारोह में नाचते-नाचते 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शादी के लिए बन रहे वीडियो में ये हादसा कैद हो गया। जो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
MP News: An elderly man dies while dancing in Alirajpur, the video is going viral
आलीराजपुर जिले में एक शादी समारोह में नाचते-नाचते बुजुर्ग की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक शादी समारोह में नाचते-नाचते बुजुर्ग की मौत हो गई। डांस के दौरान जमीन पर गिरने का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया पर उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार मामला आदिवासी बहुल जिले आलीराजपुर के ग्राम ओझड़ गांव के पराडकिया फलियां का है। शुक्रवार को यहां एक परिवार में शादी थी। यहां शहनाइयों की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इन बुजुर्ग की पहचान 60 वर्षीय मुरसा डावर के रूप में हुई। वे शादी में नाच रहे थे। अचानक वे जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

 
साथ रहे लोगों ने तुरंत उन पर पानी छिड़का, पर वे उठ नहीं सके। उन्हें तुरंत पास के सोंडवा के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के दौरान धूप में नाचने से उनकी मौत हुई है। उधर मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मुरसा के परिवारवालों ने शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed