फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Amit Shah to release Hindi books of MBBS, Minister Sarang reviews preparations

MP News: MBBS की हिंदी पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह, मंत्री सारंग ने की तैयारियों की समीक्षा

Sun, 09 Oct 2022 05:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Oct 2022 05:58 PM IST
सार

16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के लाल परेड गाउंड पर आयोजित कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के हिंदी पाठ्यक्रम की पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
MP News Amit Shah to release Hindi books of MBBS, Minister Sarang reviews preparations
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर हिंदी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकों का विमोचन कर हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करेंगे। इस विमोचन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने लाल परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई’ मध्यप्रदेश सरकार की ओर से देश को बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरोधार्य करते हुए हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया। यह प्रसन्नता की बात है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा में एमबीबीएस के हिंदी पाठ्यक्रम को तैयार करने का कार्य पूर्ण किया गया।
विज्ञापन


सारंग ने कहा कि दिनांक 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के लाल परेड गाउंड पर आयोजित कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के हिंदी पाठ्यक्रम की पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। यह दिन चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश, देश एवं हिंदी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में प्रदेशभर के चिकित्सा महाविद्यालयों के छात्र सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी सत्र से प्रारंभ होगी हिंदी में एमबीबीएस
मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा जो हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करेगा। हिन्दी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का पायलेट प्रोजेक्ट गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (GMC) से प्रारंभ होगा। मध्य प्रदेश के सभी 13 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में वर्तमान सत्र से ही एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बॉयो केमिस्ट्री की हिंदी में भी पढ़ाई कराई जाएगी। वहीं अगले सत्र में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में भी इसे लागू किया जाएगा।
 
हिन्दी माध्यम के छात्रों को मिलेगी सुविधा
मंत्री सारंग ने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदी में पढ़ाई का मतलब समानांतर रूप से हिंदी माध्यम से पढ़े छात्रों को सहायता के तौर पर यह व्यवस्था की जा रही है। अंग्रेजी के साथ हिंदी की किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। किताबों के हिंदी रूपांतरण के लिए हिंदी प्रकोष्ठ ‘मंदार का विधिवत गठन कर सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इस टास्क फोर्स में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं।

 
नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी

15 अक्टूबर को लाल परेड मैदान में कार्यक्रम स्थल पर मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा हिंदी में एमबीबीएस, नॉलेज शेयरिंग मिशन, चिकित्सा छात्र बीमा योजना, एमबीबीएस फाउंडेशन कोर्स में मूल्यों आधारित चिकित्सा शिक्षा का समावेश, ईज ऑफ हेल्थ सर्विसेज, मेडिकल इनक्यूबेशन सेंटर समेत विभिन्न नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed