{"_id":"644a89eb85d84800130ce649","slug":"mp-news-alert-in-three-naxal-affected-districts-of-the-state-after-dantewada-incident-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दंतेवाड़ा की घटना के बाद प्रदेश के नक्सल प्रभावित तीन जिलों में अलर्ट, बॉर्डर पर चेकिंग-सर्चिंग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दंतेवाड़ा की घटना के बाद प्रदेश के नक्सल प्रभावित तीन जिलों में अलर्ट, बॉर्डर पर चेकिंग-सर्चिंग बढ़ी
Thu, 27 Apr 2023 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 08:13 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में भी सतर्कता बढ़ी है। प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला तथा डिंडौरी जिले में अलर्ट लागू किया गया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के तीन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में 10 जवान शहीद हो गए थे वहीं एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ से लगे प्रदेश के तीन जिले में अलर्ट लागू कर दिया है।
प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला तथा डिंडौरी जिले में अलर्ट लागू किया गया है। डिंडौरी जिले के संजीव सिन्हा के अनुसार बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार ने घटना के बाद सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में अंतर्गत आने वाले तीन थाना को अलर्ट में रखा गया है। बॉर्डर में चैकिंग तथा सर्चिंग बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पेट्रोलिंग गश्त भी बढ़ा दी गई है।
बालाघाट पुलिस अधीक्षक सौरभ सुमन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस तंत्र को अधिक सक्रिय कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। मंडला जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और नक्सल प्रभावित थाने में लगातार पेट्रोलिंग व चैकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बालाघाट जिले में 22 अप्रैल की सुबह हॉक फ़ोर्स ने 14-14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस घटना के चार दिन बाद ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। छत्तीसगढ़ से प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलो में नक्सलियों का जंगल के रास्ते आना-जाना रहता है। इसके कारण तीनों नक्सल प्रभावित जिलों मे अलर्ट लागू किया गया है।