{"_id":"6342b2f7b4a29d6d8f0a1097","slug":"mp-news-after-the-instructions-of-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-the-police-took-action-on-illegal-liq","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम के निर्देश देने के 24 घंटे के भीतर अवैध शराब के 1100 केस, 40 से ज्यादा हुक्का लाउंज सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम के निर्देश देने के 24 घंटे के भीतर अवैध शराब के 1100 केस, 40 से ज्यादा हुक्का लाउंज सील
Sun, 09 Oct 2022 05:23 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 09 Oct 2022 05:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश देने के 24 घंटे में प्रदेश पुलिस ने अवैध नशे और हुक्का लाउंज पर कार्रवाई की। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस ने दबिश दी है।
विज्ञापन
सीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने ने हुक्का लाउंज पर दी दबिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली थी। इसमें अवैध नशे और हुक्का लाउंज पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने सभी जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सीएम से निर्देश मिलने के 24 घंटे में पुलिस ने 1100 अवैध शराब और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ केस बनाए हैं। वहीं, भोपाल और इंदौर में 40 से अधिक हुक्का लाउंज को सील किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 100 के लगभग स्थानों पर दबिश देकर ड्रग्स जप्त करने के प्रकरण दर्ज किए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्णय की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी तारीफ की है। बता दें उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी की लगातार मांग कर रही हैं। उनकी मांग के बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में 2 अक्टूबर को नशामुक्ति अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही उन्होंने नई शराब नीति में बदलाव का भी ऐलान किया है। उमा भारती ने भी नई शराब नीति नहीं आने तक 7 नवंबर से 14 जनवरी तक भवन या घर में नहीं रहने का ऐलान किया है। वे इस दौरान प्रदेश में भ्रमण करेंगी और शराब की दुकान या अहाते के सामने टेंट लगाकर रहेंगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को समीक्षा बैठक में कहा कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इसके बाद उन्होंने डीजीपी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।