फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: After a painful accident, marriage took place in the temple

MP News: दतिया में दर्दनाक ट्रक हादसे में पांच परिजनों को खोने के बाद मंदिर में हुई बेटी की शादी

Wed, 28 Jun 2023 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 08:41 PM IST
सार

जो शादी टीकमगढ़ के जतारा में होना थी, वह रामलला मंदिर में संपन्न हुई। शादी में कन्या पक्ष और वर पक्ष के लोग सीमित संख्या में मौजूद रहे। इतने बड़े हादसे के बाद शादी करने की मजबूरी साफ झलक रही थी। 

विज्ञापन
MP News: After a painful accident, marriage took place in the temple
मंदिर में शादी करवाई गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के दतिया के ग्राम बोहारा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन ने दतिया स्थित प्राचीन रामलला मंदिर में सात फेरे लिए। शादी में खास परिजन ही शामिल हुए। सभी के चेहरे पर अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

बता दें, जो शादी टीकमगढ़ के जतारा में होना थी, वह रामलला मंदिर में संपन्न हुई। शादी में कन्या पक्ष और वर पक्ष के लोग सीमित संख्या में मौजूद रहे। हिंदू परंपरा और रीति रिवाज से विवाह की रस्में कराई गईं, पर चेहरे पर वो खुशी और उत्साह नदारद था।
विज्ञापन


बता दें कि ट्रक में सवार होकर कन्या पक्ष के 43 लोग विवाह संपन्न कराने टीकमगढ़ के जतारा जा रहे थे। दतिया पहुंचते ही सड़क हादसे का शिकार हो गए। कन्या पक्ष के साथ आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर ग्राम बोहारा नदी में पलट गया था। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे से शादी वाले परिवार में मातम छा गया। बगैर शहनाई व किसी धूमधाम के मंदिर में विवाह कर रस्म पूरी की गई। इस दौरान सभी के चेहरे तीन बच्चों समेत पांच स्वजनों को खोने के कारण गमगीन थे।

पढ़ें: दतिया में निर्माणाधीन पुल के पास नदी में गिरा ट्रक, पांच की मौत, मृतकों में तीन बच्चे, 10 गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed