{"_id":"636f58d077863a6b80559de5","slug":"mp-news-acs-stands-by-ashok-shah-s-statement-said-on-the-basis-of-nfhs-5-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'मातृशक्ति के अपमान' पर ACS अशोक शाह कायम, उमा समेत कई नेताओं को दी नसीहत, कहा- NFHS सर्वे पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'मातृशक्ति के अपमान' पर ACS अशोक शाह कायम, उमा समेत कई नेताओं को दी नसीहत, कहा- NFHS सर्वे पढ़ें
Sat, 12 Nov 2022 03:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:32 PM IST
सार
एसीएस अशोक शाह ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में एक कार्यक्रम के बाद उनके बयान पर उठे बवाल पर कहा कि किसी स्पष्टकरण की जरूरत नहीं है। एनएफएचएस-5 सर्वे के आधार पर होता है। उसे बिना समझे कुछ नहीं कहना चाहिए।
विज्ञापन
आईएएस अशोक शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला बाल विकास विभाग के एसीएस IAS अफसर अशोक शाह स्तनपान को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर कायम है। शनिवार को विभाग के एक कार्यक्रम के बाद शाह ने अपने बयान पर आपत्ति जताने वाले नेताओं को नसीहत दी। उनका दावा है कि उनकी बात उन्होंने नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) के आधार पर थी। अगर किसी को आपत्ति है तो उन्हें NFHS-5 पढ़ना चाहिए। दरअसल, शाह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कहा था कि 2005 में सिर्फ 15 प्रतिशत महिलाएं अपनी बेटियों को दूध पिलाती थी और सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 42 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
अशोक शाह के इस बयान पर खूब बवाल मचा था। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व मंत्री कुसुम मेहंदेले, रंजना बघेल समेत विपक्ष के कई नेताओं ने शाह के बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इस बयान को मातृशक्ति का अपमान बताया था। उमा भारती ने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी बात की थी। शनिवार को शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि मैंने जो भी कहा वह NFHS-5 के आधार पर कहा था। किसी को बिना समझे कुछ भी नहीं बोलना चाहिए। विपक्ष के लोगों को भी पहले NFHS-5 पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
शाह को मंच से बोलने ही नहीं दिया
कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में विभाग के कार्यक्रम में शनिवार को सहायिका और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान कार्यक्रम में अशोक शाह को मंच पर बोलने का मौका भी नहीं दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक डॉ. रामराव भोंसले ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद शाह को मंच पर होने के बावजूद बोलने के लिए नहीं बुलाया गया। कार्यक्रम को सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया।
विज्ञापन
