{"_id":"65e5e876765982e97a0de0e9","slug":"mp-news-accused-in-fake-dd-case-surrenders-in-court-ed-police-continues-searching-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: फर्जी डीडी कांड का आरोपी न्यायालय में हुआ सरेंडर, ED-पुलिस करती रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: फर्जी डीडी कांड का आरोपी न्यायालय में हुआ सरेंडर, ED-पुलिस करती रही तलाश
Mon, 04 Mar 2024 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 08:57 PM IST
सार
कुख्यात बदमाश बल्लन तिवारी जुआ और विभिन्न मामलों में आरोपी रहा। वहीं ईडी की टीम भी उसके घर में दबिश देते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया था। आरोपी ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चर्चित डीडी कांड के मुख्य आरोपी उमेशदत्त उर्फ बल्लन तिवारी ने सोमवार को खुद को कटनी न्यायालय में पेश कर दिया है। बता दें बल्लन तिवारी ने वर्ष 2016 में फर्जी डीडी लगाकर पुष्पेंद्र सिंह समूह के साथ मिलकर मध्यप्रदेश शासन को करीब 6 करोड़ का चूना लगाया था तत्कालीन आबकारी अधिकारी ने जब 17 डीडी बैंक में जमा करवाया था तो उसमें से 13 डीडी फर्जी निकली थीं।
फर्जी डीडी कांड की जांच में पुलिस ने बल्लन तिवारी को मुख्य आरोपी माना था। वहीं 25 अक्टूबर को डीआईजी की टीम ने बल्लन तिवारी के स्लिमानाबाद के बंधी स्थित निवास में दबिश देते हुए 12 लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। जिनसे एक लाख 33 हजार की नगदी, मांस का टुकड़ा सहित पिस्टल और 89 नग बुलेट्स बरामद किए थे, हालांकि उस वक्त भी आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला था। बड़ी बात ये है आरोपी उमेशदत्त उर्फ बल्लन तिवारी के पीछे न सिर्फ कटनी पुलिस पुलिस बल्कि ईडी की टीम भी तलाश में जुटी रही। लगातार उसके अलग-अलग ठिकानों में दबिश देने से परेशान होकर आरोपी ने न्यायालय के समक्ष खुद को सरेंडर कर दिया। जिसे स्लिमानाबाद पुलिस उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि कुख्यात बदमाश बल्लन तिवारी जुआ और विभिन्न मामलों में आरोपी रहा। वहीं ईडी की टीम भी उसके घर में दबिश देते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया था। वहीं आरोपी ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। उसे पीआर में लेने की कोशिश में जुटे हैं। कटनी पुलिस ने आरोपी पर जिलाबदर की कार्रवाई शुरू करते हुए नोटिस तामील करवाया है।