{"_id":"65c62a788fc63ae0380a1290","slug":"mp-news-a-minor-girl-lived-among-eight-beasts-for-eight-months-one-raped-her-and-someone-sold-her-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आठ माह आठ हैवानों के बीच रही नाबालिग, किसी ने किया दुष्कर्म तो किसी ने बेचा, सभी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आठ माह आठ हैवानों के बीच रही नाबालिग, किसी ने किया दुष्कर्म तो किसी ने बेचा, सभी को जेल भेजा
Fri, 09 Feb 2024 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:07 PM IST
सार
आठ लोगों ने अलग-अलग तरीके से नाबालिग के साथ हैवानियत की है। किसी ने पैसों की लालच ने उसे बेचा तो किसी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इसमें आठ लोगों ने अलग-अलग तरीके से नाबालिग के साथ हैवानियत की है। किसी ने पैसों की लालच ने उसे बेचा तो किसी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
पूरा मामला कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र का बताया गया जहां एक नाबालिग किसी बात से नाराज होकर अपने माता-पिता से लड़-झगड़ बैठी और अंधेरे के साए में घर से चली गई। माता-पिता ने 14 अक्टूबर 2022 को विजयराघवगढ़ थाने पहुंचकर युवती के गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए युवती की तलाश शुरू की ओर 8 माह के भीतर ही उसे दस्तयाब कर लिया। मासूम ने जब अपने साथ हुई आपबीती कटनी पुलिस को बताई तो वो भी सुनकर दंग रह गए और युवती को न्याय दिलाने में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि नाबालिग को राजस्थान से दस्तयाब किया। युवती के मुताबिक उसे पहले एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया जिससे बचकर निकली तो एक ऑटो चालक ने उसका फायदा उठाया फिर जैन दंपती नितिन और प्रीति ने युवती को मंदसौर में बेचा और वहां से राजस्थान। कटनी पुलिस ने कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया।
विज्ञापन
बता दें कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पूरे मामले पर एक टीम गठित करते हुए अलग अलग स्थानों में दबिश डलवाई जिसमें रंजित उर्फ रणजीत सिंह को मंदसौर से गिरफ्तार किया गया तो भैरू सिंह राजस्थान के झालावाड़ा से गिरफ्तार हुआ। टीम एक बार फिर अगर मालवा से लाल सिंह हिरासत में आया, जिन्हे एक-एक करके जेल भेजा गया। हालांकि सबसे अहम भूमिका निभाने वाले जैन दंपती नितिन और प्रीति को पकड़ने के लिए कटनी पुलिस को सबसे ज्यादा मशकत करनी पड़ी। शायद यही कारण रहा कि दोनों आरोपियों पर एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने 10-10 हजार के इनाम की घोषणा कर डाली थी।
एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि फरवरी की शुरुआत में दोनों आरोपी के गुजरात में भेष बदलकर रहने की सूचना मुखबिर से लगी। इसके बाद ही एक टीम गुजरात जा पहुंची। जहां आरोपी ऑटो चालक के भेष में मिला और पुलिस को गुमराह करने अपना नाम बदल लिया। हालांकि दस्तावेज जांचने पर आरोपी शिनाख्त हुई और उन्हे कटनी लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले पर आठ आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके है।