फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: A man arrested for hoax of terror attacks in Mumbai, including Shahrukh Khan's bunglow

Madhya Pradesh: शाहरुख खान के बंगले पर आतंकी हमले की झूठी अफवाह फैलाने वाला जबलपुर में गिरफ्तार

Sun, 09 Jan 2022 02:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 09 Jan 2022 02:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर से पुलिस ने एक बेरोजगार आदतन शराबी को गिरफ्तार किया है। उसने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, कुर्ला रेलवे स्टेशन, शाहरुख खान के बंगले और नवी मुंबई के पास खारघर के गुरुद्वारे पर आतंकी हमले की झूठी जानकारी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी।
 

विज्ञापन
MP News: A man arrested for hoax of terror attacks in Mumbai, including Shahrukh Khan's bunglow
arrest - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आतंकी हमले की फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह शख्स आदतन शराबी है और बेरोजगार है। उसने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला रेलवे स्टेशन, शाहरुख खान के बंगले और नवी मुंबई के पास खारघर के गुरुद्वारे पर आतंकी हमला होने वाला है। 
विज्ञापन


पुलिस ने 35 वर्षीय जितेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है। उसका मोबाइल नंबर महाराष्ट्र पुलिस ने उपलब्ध कराया था। उसके आधार पर ही गिरफ्तारी की गई है। जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल ने बताया कि जितेश ने 6 जनवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम पर यह फर्जी कॉल किए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कॉल पर कहा कि वह सेना स है और मुंबई पर परमाणु हमला होने वाला है। उसने कुछ जगहों के नाम बताए थे, जहां हमला हो सकता है। इस कॉल के बाद कई जगहों पर जांच की गई। कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला, तब अफवाह फैलाने वाले को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


खंडेल ने बताया कि जितेश ने पहले भी डायल 100 पर फोन किए थे। पुलिस वालों से कई बार उसके झगड़े भी हुए थे। संजीवनी नगर पुलिस थाने में जितेश के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को झूठी जानकारी देने और आपराधिक मंशा से कार्रवाई करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed