फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: A hooter was installed in the vehicle of SECL's security officer in Umaria district, police took acti

MP News: उमरिया जिले में SECL के सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी में लगा था हूटर,कर दी पुलिस ने कार्रवाई

Tue, 14 Mar 2023 03:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 14 Mar 2023 03:37 PM IST
सार

उमरिया जिले में पुलिस ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी में लगे हूटर पर कार्रवाई की है। हूटर निकलवाकर चालान की की कार्यवाही की गई है।
 

विज्ञापन
MP News: A hooter was installed in the vehicle of SECL's security officer in Umaria district, police took acti
उमरिया में पुलिस ने एसईसीएल की गाड़ी को जब्त किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी की गाडी में हूटर को लेकर पुलिस ने कार्यवाही की है। यह पूरे जिले में चर्चा का विषय है। यातायात विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है, लेकिन अब तक बड़े स्तर के किसी अधिकारी का कोई चालान नहीं बनाया था। सुरक्षा अधिकारी का चालान इस समय सुर्खियों में है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने पाया कि सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी हूटर लगा था, जिसकी पात्रता उन्हें नहीं थी। इतना ही नहीं, गाड़ी के कागजात भी वैध नहीं थे। इस वजह से यह चालान किया गया है। गाड़ी को भी थाने में खड़ा करवा लिया गया। एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया और फिर चालानी कार्यवाही की। मामला नौरोजाबाद के जीएम कंपलेक्स तिराहा के पास का है। पुलिस ने वहां कई बिना नंबर वाली प्लेट, बिना हेलमेट वाले वाहनों और चार पहिया वाहनों में सेफ्टी बेल्ट को लेकर चालानी कार्यवाही की है। 
विज्ञापन

 
हूटर लगा था, सीट बेल्ट भी नहीं लगा था
जीएम ऑफिस से नौरोजाबाद नगर की ओर जा रही एसीसीईएल सुरक्षा प्रभारी के गाड़ी में हूटर लगा था। हूटर संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह नहीं थे। तब एसपी के निर्देश पर वाहन को ट्रैफिक पुलिस ने नौरोजाबाद थाना परिसर में खड़ा करा दिया। सीट बेल्ट नहीं लगी थी। इस वजह से चार हजार रुपये का चालान काटा गया। कुल मिलाकर 44 वाहनों में 23,300 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। शराब पीकर गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति पर भी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed