फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News 80 year old woman Corona positive arrived from Britain to see Bandhavgarh Tiger Reserve

MP News: ब्रिटेन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देखने पहुंची 80 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव, जांच में जुटे अधिकारी

Sat, 07 Jan 2023 05:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 07 Jan 2023 05:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला ब्रिटेन से आई थी, जिसकी उम्र 80 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन
MP News 80 year old woman Corona positive arrived from Britain to see Bandhavgarh Tiger Reserve
ब्रिटेन की महिला कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे तेज होती हुई अब साफतौर पर देखी जा सकती है। उमरिया जिले में कोरोना पॉजिटिव एक महिला की पुष्टि हुई है। मामले की जानकारी लगते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। क्योंकि अभी इस बार का यह पहला मामला है। प्रशासन अब पूरी तैयारी कर रहा है कि कोरोना की रफ्तार आगे न बढ़ पाए।

विज्ञापन


बता दें कि पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है, यहां ब्रिटेन की 80 साल की महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जानकारी लगते ही जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने आई थी महिला...
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव महिला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने आई थी, जिसमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। पहले तो उसे नॉर्मल बुखार और सर्दी-खांसी हुई। उसके बाद उसकी जांच हुई, जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को होटल पहुंची, जहां से महिला को जबलपुर भेजने की व्यवस्था की। महिला की जबलपुर में कोरोना जांच के लिए सैम्पलिंग की गई थी। कोविड-19 नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसे बेहतर उपचार के लिए भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed