{"_id":"63d4d7e3c906712fc15180a2","slug":"mp-news-28-people-including-katni-child-held-hostage-in-karnataka-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी के बच्चे सहित 28 लोग कर्नाटक में बंधक बनाए गए, रोजगार की तलाश में निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी के बच्चे सहित 28 लोग कर्नाटक में बंधक बनाए गए, रोजगार की तलाश में निकले थे
Sat, 28 Jan 2023 01:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 28 Jan 2023 01:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में कटनी जिले के निवासी बच्चे सहित 28 लोग कर्नाटक राज्य में बंधक बना लिए गए हैं। दरअसल, ये लोग रोजगार की तलाश में कटनी से कर्नाटक गए हुए थे। ऐसे में अब ये लोग कटनी प्रसाशन और शासन से घर वापसी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बंधक बनाए गए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले के रहवासियों को एक बार फिर कर्नाटक में बंधक बना लिया गया है। रोजगार की तलाश में निकले बच्चे समेत 28 लोगों को ऊंचे दाम देने का आश्वासन देकर पहले तो महाराष्ट्र गन्ने की कटाई के लिए ले गए। जहां से दूसरे दलाल के चक्कर में फंसकर सभी मजदूर कर्नाटक पहुंच गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है, बंधक बने सभी मजदूर बहोरीबंद के कौड़िया गांव के निवासी हैं। इन्हें महाराष्ट्र के ठेकेदार द्वारा ज्यादा पैसे की लालच देकर गन्ने की कटाई के लिए ले जाया गया था। लेकिन उनको वहां बताई गई मजदूरी के मुताबिक भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिसका फायदा उठाकर कर्नाटक का एक ठेकेदार उन्हें ज्यादा मजदूरी के नाम का आश्वासन देकर कर्नाटक ले गया। वहां 10 से 12 घंटे लगातार काम लेने के बाद जब मजदूर खाना और मजदूरी मांगते तो उनके साथ मारपीट किया जाता।
विज्ञापन
मजूदरों ने पूरे घटनाक्रम पर एक वीडियो बनाकर स्थानीय विधायक प्रणय पांडे और कलेक्टर अवि प्रसाद को भेजा है। उन्हें अपनी व्यथा बताते हुए कर्नाटक से रिहा करने की मांग की है। पूरे मामले पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया, बहोरीबंद विधायक के द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि मजदूरों को रोजगार के लिए कर्नाटक ले जाया गया था, जिनके साथ अब मारपीट की जा रही है। उन्हें वापस भी नहीं आने दिया जा रहा है, जिसके बाद मेरे द्वारा कर्नाटक के जिला प्रशासन से बात हुई है। सभी लोगों को जल्द वापस कटनी लाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे ने आश्वासन दिया है कि उन्हें कटनी लाने के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से रोजगार दिलाया जाएगा या फिर स्लीमनाबाद में कई माइंस हैं, उन्हें वहां भी रोजगार दिलाने का काम हम करेंगे। फिलहाल, मजदूरों को लाने की शासन-प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है।
