फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News 27 cattle Died in Damoh superfast train collision

MP News: दमोह में सुपरफास्ट ट्रेन की टक्कर से 27 मवेशियों की मौत, जांच में जुटी जीआरपी पुलिस

Sat, 10 Dec 2022 02:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Dec 2022 02:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिले की पथरिया रेलवे स्टेशन के पास रईया फाटक के समीप शुक्रवार रात करीब 12 बजे 27 मवेशी एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गए, जिससे सभी की मौत हो गई। इन मवेशियों में चार बछड़े भी शामिल हैं।

विज्ञापन
MP News 27 cattle Died in Damoh superfast train collision
27 मवेशियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया रेलवे स्टेशन के पास रईया फाटक के समीप रात करीब 12 बजे 27 मवेशी हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गए, जिससे सभी की मौत हो गई। इन मवेशियों में चार छोटे बछड़े भी शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज हुई थी कि सभी मवेशी हवा में उछलकर रेलवे ट्रैक से करीब 15 फीट दूर जाकर गिरे।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने खबर दी, जिसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच शुरू की। रात करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन के पास मवेशी घूम रहे थे। जहां से किसी ने उन्हें भगा दिया और सभी मवेशी रेलवे ट्रैक के साथ चलते हुए रईया फाटक पर पहुंच गए, जहां ट्रेन मवेशियों से टकरा गई।
विज्ञापन


जीआरपी के एसआई जीडी मिश्रा का कहना है, सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे तो सभी मवेशी मृत हालत में पड़े थे। मवेशी मालिकों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी क्षेत्र के लोगों को खबर की गई है कि वह अपने मवेशी रेलवे ट्रैक से दूर रखें नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अब कार्रवाई के डर से कोई भी पशु मालिक सामने नहीं आ रहा है। ट्रैक के पास रेलवे का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार संजय सेन का कहना है कि सुबह उन्हें खबर मिली थी तो वह मौके पर पहुंचे। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed