फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 18 cases of illegal liquor were coming in a car from Jabalpur, police arrested two

MP News: जबलपुर से कार में आ रही थी 18 पेटी अवैध शराब, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Mon, 06 Mar 2023 10:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 06 Mar 2023 10:28 PM IST
सार

जबलपुर से आ रही एक कार को दमोह पुलिस ने रोका तो उसमें 18 पेटी अवैध शराब रखी थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
MP News: 18 cases of illegal liquor were coming in a car from Jabalpur, police arrested two
दमोह में पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के ठीक एक दिन पहले दमोह की तेंदूखेड़ा पुलिस ने कार में लाई जा रही 18 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। यह अवैध शराब कार में जबलपुर से लाई जा रही थी। दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से यह शराब जब्त की है।

विज्ञापन


यह अवैध शराब जबलपुर जिले से तेंदूखेड़ा थाने के खमरिया गांव आ रही थी। मुखबिर से सूचना मिली तो तेन्दूखेड़ा एसडीओपी ने थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घेराबंदी कर शराब जब्त करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने यहां अवैध शराब खमरिया गांव में एक सफेद कार से बरामद की है। तेंदूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर ने बताया कि होली के चलते यह शराब जबलपुर से तेंदूखेड़ा थाने के ग्राम खमरिया लाई जा रही थी। कार का पीछा किया और नगर से दस किमी दूर खमरिया गांव में पुलिस ने कार को पकड़ लिया। मौके से दो आरोपी मिले जबकि तीसरा फरार हो गया हैं। उसकी तलाश जारी है। कार में तेरह पेटी लाल मसाला शराब और पांच पेटी सफेद शराब भरी थी। पकडे गये आरोपियों में अंकित सोनकर 26 वर्ष, पंकज शर्मा 28 वर्ष है। यह दोनों जबलपुर बेलबाग थाने के निवासी हैं जो शराब की तस्करी करते हैं। जबलपुर से अवैध शराब लेकर तेंदूखेड़ा होकर खमरिया जा रहे थे, जिन्हें खमरिया में घेराबंदी करके पकड़ा है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed