फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News 17 teachers suspended five guest teachers terminated for mass copying in class 10th exam in Khargone

MP News: खरगोन में 17 शिक्षक निलंबित, पांच गेस्ट टीचर टर्मिनेट, 10वीं की परीक्षा में करा रहे थे सामूहिक नकल

Thu, 09 Mar 2023 05:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 05:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के सिरवेल परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल के मामले में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने 17 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जबकि पांच अतिथि शिक्षकों को पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
MP News 17 teachers suspended five guest teachers terminated for mass copying in class 10th exam in Khargone
पूरा गिरोह नकल सामग्री लेकर बैठा हुआ और टीम ग्रामीण बनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र में नकल मामले के बाद संलिप्त शिक्षकों के निलंबन के आदेश कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने जारी कर दिए हैं। सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया, संयुक्त दल की ओर से परीक्षा केंद्र सिरवेल पर जांच के दौरान कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में परीक्षा केंद्र और उसके आसपास की गतिविधि संदिग्ध पाई गई थी।

विज्ञापन


वहीं, जनजाति कार्य विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के माध्यम से बताया, परीक्षा केंद्र के पास एक सुनसान मकान में कुल नौ व्यक्ति कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान का पेपर लाकर गाइड के पन्नों को फाड़ रहे थे। साथ ही कार्बन पेपर लगाकर अपनी हैंड राइटिंग में ऑब्जेक्टिव कुछ लिख रहे थे। इस दौरान व्यक्तियों से किताबें और नकल सामग्री जप्त की गई। दल को देखकर व्यक्तियों ने नकल सामग्री को छुपाने का प्रयास किया गया। लेकिन दल ने इनके पास से समस्त लिखित दस्तावेज परीक्षा का पेपर, फटे हुए उत्तर और लिखे हुए ऑब्जेक्टिव कापियां, चार मोबाइल से फोटो खीचे गए प्रश्न-पत्र और अन्य वस्तुएं जप्त की।
विज्ञापन


इन पर हुई निलंबन की कार्रवाई...

  • केंद्राध्यक्ष अशोक जायसवाल उमावि मोतीपुरा खरगोन
  • सहायक केंद्राध्यक्ष धन्नालाल आरसे उमावि सरवर देवला
  • पर्यवेक्षक सारिका बडोले शिक्षक, शा. कन्या आश्रम कोटबैडा
  • पर्यवेक्षक दिलीप कनासे शिक्षक प्रावि तितरबांगली
  • पर्यवेक्षक मदन जाधव प्राथमिक शिक्षक प्रावि धूपाबुजुर्ग
  • पर्यवेक्षक सुभाष पाटीदार प्राथमिक शिक्षक, प्रा वि चापरियापानी
  • पर्यवेक्षक भूरला सोनवानी प्राथमिक शिक्षक प्रा वि कनस्याफाल्या
  • पर्यवेक्षक दिनेश किराडे प्राथमिक शिक्षक, प्रा वि अम्बा
  • पर्यवेक्षक हिरालाल वास्कले प्राथमिक शिक्षक, प्रा वि कुम्हारबेड़ी
  • पर्यवेक्षक रसीद कुरैशी प्राथमिक शिक्षक प्रा वि पटेल फाल्या
  • पर्यवेक्षक टोकरिया बारेला प्राथमिक शिक्षक, प्रा वि कोटबेड़ा
  • पर्यवेक्षक जयपाल नार्वे प्राथमिक शिक्षक, प्रा वि कोटबेड़ा
  • पर्यवेक्षक श्री छगन चौहान प्राथमिक शिक्षक, प्रा वि गांवढाला फाल्या सिरवेल
  • बहादुर सिंह पिता सानू गरासे, माध्यमिक शिक्षक, शा. हाईस्कूल नांदिया
  • दयाराम पिता रूपसिंह सोलंकी, सहायक शिक्षक, शा. हाईस्कूल सिरवेल
  • पर्यवेक्षक बिसन सिंह डुडवे प्राथमिक शिक्षक, प्रा वि चापरियापानी
  • सचिन पिता मंशाराम गाडगे, माध्यमिक शिक्षक, शा. हाईस्कूल नांदिया

नकल मामले में संलिप्त पांच अतिथि शिक्षकों को भी हटाया...
मामले में विभिन्न अतिथि शिक्षकों को भी हटाने के निर्देश संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं। इनमें वसीम खान अतिथि शिक्षक, सुरेश सोलंकी अतिथि शिक्षक, अनिल बडोले अतिथि शिक्षक, राजु सोलंकी अतिथि शिक्षक और सुरेश बारेला अतिथि शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed