फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News 15 prisoners released from Satna Central Jail on Republic Day

MP News: सतना केंद्रीय जेल से गणतंत्र दिवस पर 15 कैदियों को मिली 'आजादी', अच्छे आचरण का मिला इनाम

Thu, 26 Jan 2023 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Jan 2023 05:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल से 15 कैदियों को आजादी मिली है। ये सभी कैदी सतना केंद्रीय जेल में बंद थे। इनमें दो महिला कैदी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
MP News 15 prisoners released from Satna Central Jail on Republic Day
जेल से रिहा हुए कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में खुशी का माहौल है। इस पर्व पर मध्यप्रदेश सरकार ने जेल में बंद कुछ बंदियों को जीवन की सबसे बड़ी खुशी दी है। सतना केंद्रीय जेल के कुल 15 कैदियों को आज रिहा कर दिया गया। 14 बंदी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे, जबकि एक बंदी छोटी सजा। इनमें से दो महिला बंदी भी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपराध बोध के बाद उच्च आचरण वाले चिन्हित बंधुओं को सजा में छूट का प्रावधान है। इनकी सजा माफ करने की व्यवस्था की गई, जिससे इन बंदियों को इसका लाभ मिला है। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव पर साल में चार बार बंदियों को रिहा किया जा रहा है।
विज्ञापन


अच्छे आचरण से मिली आजादी...
14 साल की अवधि पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके अच्छे आचरण के आधार पर उसकी रिहाई का प्रस्ताव भेजा था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दे दी थी, जिसके चलते परिजन भी सेंट्रल जेल पहुंच गए। वहीं, जिनके परिजन जेल नहीं पहुंचे, उन्हें जेल प्रशासन ने घर पहुंचाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जिले से इतने बंदी की रिहाई...
जेल अधीक्षक लीना कोस्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय जेल सतना में सजा काट रहे सतना के आठ, छतरपुर के तीन, पन्ना और रीवा के एक-एक कैदी को रिहा किया गया। जबकि जिले की अन्य जेलों से दो कैदियों को रिहा किया गया। समाज में सुद्ध आचरण बनाए रखने की शपथ लेने के बाद आज 15 बंदियों को जेल से रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed