फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp News: 12 year old boy hanged himself if mobile was not given to play game in Chhindwara

Mp News: छिंदवाड़ा में गेम खेलने के लिए मोबाइल नहीं दिया तो 12 साल के बच्चे ने लगा ली फांसी

Thu, 23 Dec 2021 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 08:10 PM IST
सार

जिले के परासिया में कोहका दमुआ गांव में बड़ी बहन ने मोबाइल नहीं दिया तो 12 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगा ली। बहन बिलखते हुए कहती रही कि मोबाइल ने भाई को छीन लिया। सारी गलती मेरी है। मैं मोबाइल दे देती तो मेरा भाई जिंदा होता। 

विज्ञापन
Mp News: 12 year old boy hanged himself if mobile was not given to play game in Chhindwara
मोबाइल नहीं दिया तो 12 साल के बच्चे ने लगा ली फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के परासिया में कोहका दमुआ गांव में बड़ी बहन ने मोबाइल नहीं दिया तो 12 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगा ली। बहन बिलखते हुए कहती रही कि मोबाइल ने भाई को छीन लिया। सारी गलती मेरी है। मैं मोबाइल दे देती तो मेरा भाई जिंदा होता। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार को दोपहर की है। कोहका दमुआ गांव का रहने वाला 12 साल का रूकमनशा पुत्र दशरथ काकोडिया बड़ी बहन के साथ मोबाइल चला रहा था। गेम खेलने के दौरान उसने अपनी बहन से मोबाइल मांगा तो बहन ने इनकार कर दिया। इससे रूकमनशा को गुस्सा आया और वह कमरे में जाकर फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन

 
दरवाजा तोड़ा तो होश उड़ गए
दरवाजा भी अंदर से बंद था। पिता दशरथ ने आवाज दी पर दरवाजा नहीं खुला तो चिंता हुई। जैसे-तैस दरवाजा खोलकर जब वे अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बेटा फंदे पर लटक रहा था। बच्चे को फंदे से उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया। मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दस दिन पहले छतरपुर में भी हुई थी ऐसी ही घटना
छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में भी 11-12 दिसंबर को दो नाबालिग बहनों में मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बड़ी बहन 17 वर्षीय पिंकी अनुरागी ने जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया था। पिंकी ने 10 साल की छोटी बहन कंचो से खाना बनाने में सहयोग करने को कहा तो छोटी बहन मोबाइल चलाने में व्यस्त थी और उसने काम करने से मना कर दिया। जहां बड़ी बहन ने उससे मोबाइल छुड़ा लिया तो दोनों में मोबाइल को लेकर जमकर विवाद हो गया, जहां गुस्से में आकर बड़ी बहन पिंकी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed