फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 10-year-old boy was thrashed for chanting Jai Shri Ram

MP News: 10 साल के बच्चे को मार-मारकर लगवाए जय श्री राम के नारे, परिवारवालों ने पुलिस से की शिकायत

Thu, 29 Dec 2022 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 05:44 PM IST
सार

खंडवा में जय श्री राम के नारे लगवाने के लिए बच्चे को पीटने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
MP News: 10-year-old boy was thrashed for chanting Jai Shri Ram
खंडवा जिले के पंधाना थाने में शिकायत की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा से चौंकाने वाली खबर आई है। दस साल के बच्चे का रास्ता रोककर पीटा गया और उससे जय श्री राम के नारे लगवाए गए। जय श्री राम बुलवाने के लिए बच्चे को कई चांटे मारे गए। बाद में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला खंडवा जिले के पंधाना का है। बताया गया कि पंधाना में रहने वाला दस साल का बालक पांचवीं में पढ़ता है। वह बुधवार को घर से ट्यूशन के लिए निकला था। रास्ते में  22 साल का अजय उर्फ राजू पिता लक्ष्मण भील नामक युवक ने उसे रोक लिया और जय श्री राम का नारा लगाने को कहा। जब बच्चा पूछने लगा कि क्यों तो उसे राजू ने थप्पड़ मार दिया, आरोपी जब तक थप्पड़ मारता रहा, जब तक कि बच्चे ने जय श्री राम नहीं बोला। बच्चे ने घर पहुंचकर घरवालों को सारा घटनाक्रम बताया। परिजन उसे लेकर पंधाना थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पीड़ित बालक के घरवालों ने बताया कि बालक नवोदय विद्यालय की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए वह ट्यूशन जा रहा था। रास्ते में दुर्गा कॉलोनी के पास आरोपी अजय उर्फ राजू पिता लक्ष्मण भील आया। वह बालक को जानता था। उसने रास्ता रोककर कहा कि जय श्री राम बोल वरना आगे नहीं जाने दूंगा। बालक ने मना किया तो उसके गाल पर दो बार थप्पड़ जड़े, फिर उसने जय श्री राम बोला तो छोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवा डीएसपी अनिल चौहान ने बताया कि थाना पंधाना पुलिस को एक शिकायत मिली कि एक बच्चा जब ट्यूशन जा रहा था तब आरोपी अजय उर्फ राजू भील ने रास्ते मे रोककर जय श्री राम के नारे लगवाए।  परिजनों ने शिकायत की है। थाना पंधाना पर धारा 295-A, 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवेचना के बाद उसमें वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed