{"_id":"62ebb3bb7cf1673ff31f04b1","slug":"mp-nakulnath-wrote-a-letter-to-the-cm-demanding-compensation-for-the-excessive-rainfall-to-the-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: सांसद नकुलनाथ ने लिखा सीएम को पत्र, किसानों को अतिवृष्टि का मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: सांसद नकुलनाथ ने लिखा सीएम को पत्र, किसानों को अतिवृष्टि का मुआवजा देने की मांग
Thu, 04 Aug 2022 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 04 Aug 2022 05:25 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में अब तक कुल 825 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले साल अब तक कुल 533 मिलीमीटर बारिश हुई थी। लगातार बारिश से कई इलाकों की फसलें तबाह हुई हैं।
विज्ञापन
नकुलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में लगातार बारिश से खराब फसलों के मुआवजे की मांग उठने लगी है। क्षेत्रीय सांसद नकुलनाथ ने इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल को पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
बता दें कि छिंदवाड़ा जिले में अब तक कुल 825 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले साल अब तक कुल 533 मिलीमीटर बारिश हुई थी। भू अभिलेख शाखा के आंकड़ों के मुताबिक सोशल और मुखेड़ ब्लॉक में सर्वाधिक वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है जिससे फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। सांसद नकुल नाथ ने पत्र लिखकर बताया कि जिले में अत्यधिक बारिश होने से बहुत से किसानों की फसलें खराब हो गईं एवं लगातार बारिश के चलते कृषि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वहीं किसानों को खाद के लिए विपणन केंद्रों एवं सोसायटियो में लंबी लाईन लगानी पड़ रही है, जो खाद की कमी को स्पष्ट करता है। सांसद ने मांग की है कि किसानों की फसलों का सर्वे कर राहत राशि के रूप में तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।
पढ़िए पूरा पत्र
प्रति, माननीय शिवराज सिंह चौहान जी
मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन
मेरे संसदीय जिले छिंदवाड़ा में अत्यधिक और निरंतर बारिश होने से बहुत से किसानों की फसलें खराब हो गईं एवं बहुत से किसान लगातार बारिश के चलते कृषि कार्य नही कर पा रहे हैं। इसके साथ ही छिंदवाड़ा कॉर्न सिटी होने के कारण यहां के किसानों को अधिक मात्रा में यूरिया खाद की आवश्यकता होती है परंतु सामान्य से भी कम मात्रा में यूरिया की सप्लाई के चलते इसका संकट लगातार बना हुआ जिसके चलते किसानों की बची फसलें भी नष्ट होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
मेरा आपसे सादर अनुरोध है कि छिंदवाड़ा जिले के किसान भाइयों (जिनकी फसले नष्ट हो चुकी है) को राहत राशि के रूप में तत्काल मुआवजा दिलवाने का कष्ट करें एवं समुचित मात्रा में अभिलंब यूरिया उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करवाएं।