फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP nagar nikay result 2022 today Counting of votes will be done for the post of mayor in Ratlam

Ratlam Municipal Election: किसके सर सजेगा ताज, फैसला कल, जानिए निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें

Tue, 19 Jul 2022 10:35 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 10:35 PM IST
सार

49 टेबलों पर होगी 49 वार्डों की मतगणना, सुबह 9 बजे होगी मतगणना शुरू, 11 बजे तक सामने आ जाएंगे परिणाम
 

विज्ञापन
MP nagar nikay result 2022 today Counting of votes will be done for the post of mayor in Ratlam
रतलाम में प्रहलाद पटेल और मयंक जाट में मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव में महापौर का ताज किसके सिर पर सजेगा इस बात का फैसला बुधवार को होगा। महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के मतों की गणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में होगी। सभी 49 वार्डों की मतगणना एक साथ करने के लिए 49 टेबल लगाई गई है। सुबह 9 बजे से मतगणना की शुरूआत होगी और 11 बजे तक परिणाम सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान सभी 270 बूथों के मतों की गणना एक साथ शुरू होगी। एक ही राउंड में 49 बूथों की गणना शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि 6 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा। सबसे पहले वार्ड क्रमांक 32 के परिणाम सामने आएंगे, क्योंकि यहां पर सिर्फ 3 बूथ है। सबसे अंत में वार्ड क्रमांक 8 और वार्ड क्रमांक 19 के परिणाम आएंगे। 9—9 राउंड में इन दोनों वार्डों के मतों की गिनती होगी। 162 कर्मचारी मतगणना के कार्य में जुटेंगे।
विज्ञापन


डेढ़ लाख मतदाताओं ने किया मतदान
रतलाम में कुल 2,14,337 मतदाता है, जिनमें से 1,50,073 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 77,242 है जबकि महिला मतदाता 72829 है। मतगणना के मान से रतलाम में मध्यप्रदेश की 16 नगर निगम में सर्वाधिक 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। 49 वार्डों में से वार्ड क्रमांक 30 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई है, कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां से अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में अब 154 पार्षद प्रत्याशियों के साथ 6 महापौर प्रत्याशी के परिणाम आएंगे। इस बार मैदान में भाजपा के 18 और कांग्रेस के 11 बागी प्रत्याशी भी मैदान में डटे है। इनमें 4 से 5 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में जीत तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर कौन होगा इस पर संशय बरकरार
रतलाम में महापौर भाजपा का बनेगा या कांग्रेस का यह बात इस बार कोई भी ठीक से नहीं कह पा रहा है। हालांकि, प्रदेश में सर्वाधिक 70 प्रतिशत मतदान रतलाम में होने पर भाजपा प्रचंड मतों से अपनी जीत का दावा कर रही है तो कांग्रेस इसे एंटी बताते हुए 17 सालों के बाद रतलाम में उनका महापौर बनने की बात कह रही है। चुनाव में पहली बार कांग्रेस का मजबूत प्रत्याशी मैदान में होने से वोट बैंक की उम्मीद जताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed