{"_id":"99d7369a0a74d646bd52256b85cd0523","slug":"mp-muraina-constable-death-sit-will-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीः एसआईटी करेगी कांस्टेबल मौत मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीः एसआईटी करेगी कांस्टेबल मौत मामले की जांच
Updated Mon, 06 Apr 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुरैना में हुई कांस्टेबल की मौत के मामले की जांच एसआईटी करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले की गंभीरता को लेते हूए कांस्टेबल की मौत की जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) से कराने की बात कही है। रविवार को मुरैना में कथित रूप से खनन माफिया के डंपर से कुचलने के बाद कांस्टेबल धर्मेंद्र चौहान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मीडिया खबरों के मुताबिक सीएम चौहान ने कहा कि कांस्टेबल मौत की उचित जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि बीते रविवार को कांसटेबल ने एमपी के मुरैना में रेत ले जा रहे खनन माफियाओं के डंपर रोकने की कोशिश की। कथित तौर पर धर्मंद्र चौहान को डंपर ने कुचल दिया था और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
