{"_id":"5dbfc5f48ebc3e013a3e622b","slug":"mp-minister-pradyumn-singh-tomar-landed-in-drain-to-clean-it-by-own","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: गंदगी देख नाले में उतरे कमलनाथ के मंत्री तोमर, खुद सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: गंदगी देख नाले में उतरे कमलनाथ के मंत्री तोमर, खुद सफाई की
Mon, 04 Nov 2019 01:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
प्रदुम्न सिंह तोमर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारियों ने बिरला नगर इलाके की सफाई नहीं की तो मध्यप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर खुद ही सफाई करने के लिए नाले में उतर गए। तोमर ने कमर तक गंदे पानी में उतरकर फावड़े से कीचड़ निकाला और काफी देर तक नाले की सफाई करते रहे। इस बात की जानकारी जब ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन को हुई तो उन्होंने इलाके जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
नाले की सफाई के दौरान मंत्री ने कोई दस्ताने या अन्य सुरक्षा सामग्री इस्तेमाल नहीं की थी। तोमर ने बताया, ‘बिरला नगर न्यू कॉलोनी की महिलाओं ने मुझसे शिकायत की थी कि नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। जब निगम कर्मचारी सफाई करने नहीं पहुंचे तो रविवार सुबह मैं खुद ही सफाई करने पहुंच गया। इस गंदगी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं और मैं लोगों की तकलीफें नहीं देख सकता।’
विज्ञापन
इसके साथ ही तोमर ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली बहुत ज्यादा प्रदूषित हो गई है और वे ग्वालियर को दिल्ली नहीं बनने देंगे। इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि नगर निगम के अफसरों से सफाई के लिए क्यों नहीं कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर कर्मचारी काम नहीं करेंगे तो उन्हें सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार ग्वालियर को सफाई में अव्वल लाना है।
विज्ञापन
