{"_id":"611ae15d00576a7d4961b83d","slug":"mp-minister-hardeep-singh-dang-demand-commission-should-make-cow-rearing-mandatory-for-contesting-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के मंत्री की अनूठी मांग: हरदीप सिंह डांग बोले- चुनाव लड़ने के लिए आयोग गौ पालन करे अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के मंत्री की अनूठी मांग: हरदीप सिंह डांग बोले- चुनाव लड़ने के लिए आयोग गौ पालन करे अनिवार्य
Tue, 17 Aug 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 17 Aug 2021 03:36 AM IST
सार
- राज्य के अक्षय ऊर्जा मंत्री ने इसके साथ ही राज्य सरकार के 25000 रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों से 500 रुपये प्रति माह गाय के संरक्षण के लिए संग्रह करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
हरदीप सिंह डांग
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री हरदीप सिंह डांग ने चुनाव आयोग से अजीबोगरीब मांग की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि चुनाव लड़ने के लिए गौ पालन अनिवार्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
राज्य के अक्षय ऊर्जा मंत्री ने इसके साथ ही राज्य सरकार के 25000 रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों से 500 रुपये प्रति माह गाय के संरक्षण के लिए संग्रह करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यह उनकी निजी राय है। मंत्री डांग ने कहा निर्वाचित प्रतिनिधि समाज का हिस्सा हैं और उन्हें गायों के संरक्षण के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार गौ पालन नहीं करेगा उसकी उम्मीदवारी रद्द होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि वह इस बाबत चुनाव आयोग को पत्र भी लिखेंगे।
विज्ञापन
