Road Accident: रूस में मैहर की सृष्टि की मौत, MBBS कर रही थी, कार का पहिया निकला तो सड़क पर गिरी; दूर तक घिसटी
Road Accident: 22 वर्षीय सृष्टि शर्मा मैहर के पुरानी बस्ती में रहने वाले डॉक्टर रामकुमार शर्मा की बेटी थी। वह रूस के उफा की बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी और थर्ड ईयर की छात्रा थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर की रहने वाली MBBS की छात्रा सृष्टि शर्मा का रूस (रसिया) में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। यह खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सृष्टि के परिजनों ने अंतिम दर्शन के लिए शव भारत मंगाने की मांग की है। इसे लेकर मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का शव घर वापस लाया जाए, ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है। सृष्टि अपने 6 दोस्तों के साथ टूर पर जा रही थी, जब रास्ते में कार का पहिया निकलने से हादसा हो गया। कार का गेट खुलते ही सृष्टि सड़क पर गिर गई और दूर तक घिसटती चली गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने सीट बेल्ट नहीं पहना था। कार में सवार ड्राइवर और अन्य छात्रों को कोई चोट नहीं आई है।
इकलौती बेटी थी सृष्टि
22 वर्षीय सृष्टि शर्मा मैहर के पुरानी बस्ती में रहने वाले डॉक्टर रामकुमार शर्मा की बेटी थी। वह रूस के उफा की बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी और थर्ड ईयर की छात्रा थी। घटना की सूचना पहले सृष्टि की जूनियर जोया ने फोन पर अपने पिता कलीम को दी, जिन्होंने सृष्टि के घर जाकर उसके माता-पिता को यह दुखद खबर सुनाई। बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए, जिन्हें पड़ोसियों ने संभाला। सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके पिता कई वर्षों से मैहर में क्लिनिक चलाकर लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। सृष्टि का सपना डॉक्टर बनने का था और वह मैहर में अपने पिता के क्लिनिक को चलाना चाहती थी। इसी साल उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी।
राज्य सरकार की मदद
रूस में पढ़ाई कर रही सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से मदद मांगी है। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि रूस में सड़क दुर्घटना में मृत सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने में आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस दुखद घटना में परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर मैहर लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
